{"_id":"6a17b48da7ff21317905a8ce","slug":"kasauli-fire-forest-blaze-extinguished-in-15-hours-using-water-from-sukhna-helicopters-bambi-bucket-sorties-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasauli Fire: सुखना के पानी से 15 घंटे में बुझी जंगलों की आग, हेलीकॉप्टरों ने बम्बी बकेट सॉर्टीज से की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasauli Fire: सुखना के पानी से 15 घंटे में बुझी जंगलों की आग, हेलीकॉप्टरों ने बम्बी बकेट सॉर्टीज से की बौछार
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 28 May 2026 08:51 AM IST
विज्ञापन
सार
26 मई की दोपहर करीब तीन बजे कसौली के पश्चिमी ढलान पर स्थित गिल्बर्ट ट्रेल और अपर मॉल क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी। आग तेजी से जंगलों की ओर फैलने लगी जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने सेना से मदद मांगी।
कसाैली के जंगलों में लगी आग को बुझाते हेलीकाॅप्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कसौली के जंगलों में लगी भीषण आग को भारतीय सेना और वायुसेना ने संयुक्त अभियान चलाकर काफी हद तक काबू में कर लिया। सुखना झील के पानी का इस्तेमाल करते हुए 15 घंटे से अधिक समय तक हवाई अग्निशमन अभियान चलाया गया। हालांकि इलाके में धुआं अभी भी फैला हुआ है लेकिन आग की लपटों पर नियंत्रण पा लिया गया है।
जानकारी के अनुसार 26 मई की दोपहर करीब तीन बजे कसौली के पश्चिमी ढलान पर स्थित गिल्बर्ट ट्रेल और अपर मॉल क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी। आग तेजी से जंगलों की ओर फैलने लगी जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने सेना से मदद मांगी। इसके बाद सेना की कसौली ब्रिगेड ने भारतीय वायुसेना के साथ मिलकर संयुक्त राहत एवं अग्निशमन अभियान शुरू किया।
अभियान के दौरान भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने चंडीगढ़ स्थित सुखना झील से पानी भरकर कई बम्बी बकेट सॉर्टीज के जरिए आग प्रभावित क्षेत्रों में पानी की बौछारें कीं। वहीं सेना के जवानों ने जमीन पर फायर टेंडरों और जल वाहनों की मदद से आग बुझाने का काम किया। दुर्गम और घने जंगल वाले क्षेत्रों में जवान लगातार फायर ब्रेक तैयार करने और संवेदनशील इलाकों को अलग-थलग करने में जुटे रहे ताकि आग दोबारा न फैल सके।
विज्ञापन
संयुक्त अभियान के चलते गिल्बर्ट हिल और अपर मॉल सहित प्रमुख क्षेत्रों में आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया। सेना ने आग को संवेदनशील वन क्षेत्रों तक फैलने से भी रोक दिया।
वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर अभियान का जायजा लिया और जवानों का हौसला बढ़ाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी नागरिक या राहतकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Trending Videos