सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   KLF claims responsibility for grenade attack on police station in Amritsar

Punjab: अमृतसर में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला; KLF ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर जारी किया पोस्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के अमृतसर के विधानसभा हलका राजासांसी में भिंडी सैदां पुलिस थाने के बाहर धमाका हुआ था। रविवार-सोमवार देर रात जोरदार धमाके की आवाज गूंजी। जोरदार आवाज सुनाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया।

KLF claims responsibility for grenade attack on police station in Amritsar
भिंडीसैदां पुलिस थाना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के कई पुलिस थानों के बाहर बम धमाके हो चुके हैं। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। अमृतसर के विधानसभा हलका राजासांसी में भिंडी सैदां थाने में रविवार-सोमवार देर रात जोरदार धमाके की आवाज गूंजी। जोरदार आवाज सुनाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। 

Trending Videos


देर रात करीब दो बजे थाना भिंडी सैदा परिसर पर हुए हमले को लेकर नया मोड़ आया है। इस बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) नाम के आतंकी संगठन ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें थाने पर ग्रेनेड से हमला किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल पत्र में संगठन की ओर से इस वारदात को अंजाम देने का जिक्र करते हुए डीआईजी संदीप गोयल को भी चेतावनी दी गई है। हालांकि, इस पोस्ट की सत्यता को लेकर पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसे गंभीरता से जांच के दायरे में लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। थाना परिसर और आसपास के इलाकों में जांच एजेंसियां सबूत जुटाने में लगी हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट की तकनीकी जांच भी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसे किसने जारी किया और इसकी प्रामाणिकता क्या है।

प्रारंभिक जांच में सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि हमला वास्तव में ग्रेनेड से किया गया था या किसी अन्य विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ। फॉरेंसिक टीम को भी मौके से साक्ष्य एकत्र करने के लिए लगाया गया है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। फिलहाल, वायरल पोस्ट और हमले के बीच संबंध की पुष्टि होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed