सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   LPG Price Hike Rs 60 domestic cylinder Amritsar Jalandhar ludhiana patiala punjab rate

LPG Price Hike: 60 रुपये बढ़े गैस के दाम, अमृतसर में 950 तो जालंधर में 942 रुपये का मिलेगा घरेलू सिलेंडर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 07 Mar 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

देश भर में 14.2 किलो के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये की वृद्धि की गई है।

LPG Price Hike Rs 60 domestic cylinder Amritsar Jalandhar ludhiana patiala punjab rate
gas cylinder new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में शनिवार से वृद्धि हो गई है।
Trending Videos


देश भर में 14.2 किलो के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये की वृद्धि की गई है। संशोधित दरें आज से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

मौजूदा समय में अमृतसर में घरेलू गैस सिलेंडर 890 रुपये में मिल रहा था जो अब दाम बढ़ने के बाद करीब 950 रुपये में मिलेगा। वहीं जालंधर में घरेलू सिलेंडर का दाम 882 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 880 रुपये से बढ़कर 940 रुपये हो गया है। वहीं व्यवसायिक सिलेंडर का रेट 1851 रुपये से बढ़कर 1965.50 रुपये हो गया है। पटियाला में पहले रसोई गैस का रेट 862.50 था। अब यह बढ़कर 922.50 रुपये हो गया है।

सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। खासताैर पर महिलाओं का कहना है कि सिलेंडर महंगा होने से रसोई का बजट हिल जाएगा। सरकार को इस पर गौर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed