सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Maha Shivratri 2026 CM Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal visit at Shri Rankeshwar Mahadev Temple

Maha Shivratri: श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में नतमस्तक हुए सीएम मान और केजरीवाल, सिसोदिया भी साथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Feb 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Maha Shivratri 2026: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान आज धूरी पहुंचे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धूरी स्थित श्री रणकेशवर महादेव शिव मंदिर में मान और केजरीवाल माथा टेका।

Maha Shivratri 2026 CM Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal visit at Shri Rankeshwar Mahadev Temple
भगवान शिव का जलाभिषेक करते सीएम मान, अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Maha Shivratri 2026: आज महाशिवरात्रि का पर्व है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का विशेष स्थान होता है। पंचांग के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन देशभर के शिव मंदिरों में भारी भीड़ एकत्रित होती है। पंजाब में भी महाशिवरात्रि का त्योहार बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। पटियाला, फगवाड़ा, अमृतसर समेत तमाम जिलों में शिव भक्त मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वहीं कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली जा रही है। 

Trending Videos


इस खास मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान आज धूरी पहुंचे हैं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धूरी स्थित श्री रणकेशवर महादेव शिव मंदिर में मान और केजरीवाल माथा टेका। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया भी थे। तीनों नेताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed