फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Man beaten to death in Jaito

नाती को लेने गए बुजुर्ग की पीटकर हत्या: बेटी के विवाद के बाद गया था ससुराल, दामाद ने हमला कर मार डाला

Fri, 30 Oct 2026 04:42 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: Nivedita Updated Fri, 30 Oct 2026 04:42 PM IST
सार

पप्पू सिंह अपने पिता किरपाल सिंह के साथ बहन के बेटे सहज नूर को लेने दोबारा रामेआणा पहुंचा। इसी दौरान बच्चे को उनके साथ भेजने की बात पर प्रकाश सिंह के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रकाश सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य साथियों को बुलाकर पप्पू सिंह तथा उसके पिता पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Man beaten to death in Jaito
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

बेटी के वैवाहिक विवाद में परिवार के बीच सुलह करवाने और उसके बच्चे को लेने पहुंचे एक पिता की मारपीट के दौरान मौत हो गई। घटना जैतो के गांव रामेआणा की है, जहां बच्चे को साथ ले जाने की बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान के अनुसार, मुक्तसर के गांव दोदा निवासी पप्पू सिंह की बहन जसप्रीत कौर ने करीब छह साल पहले गांव रामेआणा के प्रकाश सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि 27 अक्तूबर को जसप्रीत कौर ने फोन कर अपने पति प्रकाश सिंह और जेठ जगजीत सिंह द्वारा मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकियां देने की शिकायत की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद पप्पू सिंह अपने पिता किरपाल सिंह और दोस्त रछपाल सिंह के साथ रामेआणा पहुंचा और बहन व उसकी बेटी को अपने गांव ले आया। शिकायत के मुताबिक, अगले दिन 28 अक्तूबर को पप्पू सिंह अपने पिता किरपाल सिंह के साथ बहन के बेटे सहज नूर को लेने दोबारा रामेआणा पहुंचा। इसी दौरान बच्चे को उनके साथ भेजने की बात पर प्रकाश सिंह के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रकाश सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य साथियों को बुलाकर पप्पू सिंह तथा उसके पिता पर हमला कर दिया। इस मारपीट में किरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल कोटकपूरा ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी जैतो इकबाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर थाना जैतो में प्रकाश सिंह, उसके भाई जगजीत सिंह, मां छिंदर कौर, भाभी कुलदीप कौर और सुखपाल उर्फ पाला सिंह समेत 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed