Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Jaito: Father beaten to death upon arriving at daughter’s in-laws' home; 5 people, including son-in-law, named in case
{"_id":"6ae48319a1c26827ce06e331","slug":"video-jaito-father-beaten-to-death-upon-arriving-at-daughters-in-laws-home-5-people-including-son-in-law-named-in-case-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जैतो: बेटी के ससुराल पहुंचे पिता की पीट-पीटकर हत्या, दामाद समेत 5 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतो: बेटी के ससुराल पहुंचे पिता की पीट-पीटकर हत्या, दामाद समेत 5 नामजद
पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो क्षेत्र के गांव रामेआणा में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान किरपाल सिंह निवासी गांव दोदा, जिला मुक्तसर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, किरपाल सिंह का बेटा पप्पू सिंह अपनी बहन जसप्रीत कौर के वैवाहिक विवाद में सुलह करवाने के लिए 27 अक्टूबर को उसके ससुराल गांव रामेआणा पहुंचा था। आरोप है कि जसप्रीत कौर ने अपने पति प्रकाश सिंह और जेठ जगजीत सिंह पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकियां देने की शिकायत की थी।
इसके बाद पप्पू सिंह अपनी बहन और उसकी बेटी को अपने गांव ले आया। अगले दिन 28 अक्टूबर को वह अपने पिता किरपाल सिंह के साथ बहन के बेटे सहज नूर को लेने दोबारा रामेआणा पहुंचा।
बच्चे को साथ ले जाने की बात पर प्रकाश सिंह के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रकाश सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य साथियों को बुलाकर पप्पू सिंह और उसके पिता पर हमला कर दिया। मारपीट में किरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें सिविल अस्पताल कोटकपूरा में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
5 नामजद और 6-7 अज्ञात आरोपियों पर केस
डीएसपी जैतो इकबाल सिंह के अनुसार, पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर प्रकाश सिंह, जगजीत सिंह, छिंदर कौर, कुलदीप कौर और सुखपाल उर्फ पाला सिंह सहित 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।