{"_id":"6ae4227eee8b86e09f091967","slug":"video-pet-examination-conducted-at-33-centers-in-mathura-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में 33 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा, कड़ी जांच के बाद मिला अभ्यर्थियों को प्रवेश; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में 33 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा, कड़ी जांच के बाद मिला अभ्यर्थियों को प्रवेश; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मथुरा में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में शुक्रवार को जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर 28,272 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर कड़ी जांच की व्यवस्था की गई। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। छावनी स्थित सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं की प्रवेश द्वार पर तलाशी ली गई। जांच के दौरान विशेष रूप से धातु से बनी वस्तुओं को लेकर सतर्कता बरती गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को इयर रिंग, सिक्के, हेयर क्लचर, ज्वेलरी और बैग आदि लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षार्थियों को प्रतिबंधित वस्तुएं बाहर ही रखनी पड़ीं। केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों ने प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच करने के साथ ही अभ्यर्थियों की तलाशी ली। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष तक जाने दिया गया। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। अचानक जांच के दौरान कुछ अभ्यर्थियों को अपने साथ लाई गई वस्तुएं बाहर रखनी पड़ीं। केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।