Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The sacrifice of the martyrs of Panja Sahib is a golden chapter in Sikh history: Advocate Dhami
{"_id":"6ae42ba0787b084f270e68be","slug":"video-the-sacrifice-of-the-martyrs-of-panja-sahib-is-a-golden-chapter-in-sikh-history-advocate-dhami-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजा साहिब के शहीदों की कुर्बानी सिख इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: एडवोकेट धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजा साहिब के शहीदों की कुर्बानी सिख इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: एडवोकेट धामी
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पंजा साहिब साके के 100 वर्ष पूरे होने पर महान शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने कहा कि एक सदी पहले महान शहीदों ने अपनी कुर्बानियां देकर सिख पंथ के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
एडवोकेट धामी ने कहा कि शहादत का मार्ग हर किसी के हिस्से नहीं आता, बल्कि यह गुरु की सेवा, सिमरन और नेक कर्मों से जुड़ी गुरु की अपार कृपा से प्राप्त होता है। गुरु साहिब ने सिखों के भीतर ऐसा अद्भुत जज्बा पैदा किया कि उन्होंने मृत्यु के भय को त्यागकर कौम की आन-बान और शान के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया।
गुरबाणी की पंक्ति 'सूरा सो पहचानिए जो लड़ै दीन के हेत, पुरजा पुरजा कटि मरै कबहू न छाडै खेत' का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पंजा साहिब के शहीदों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना सिद्धांतों और कौम की गरिमा की रक्षा की।
उन्होंने गुरु साहिब से समूची नानक नाम लेवा संगत पर मेहर और बख्शिश बनाए रखने की अरदास की। साथ ही सभी के जीवन में सुख-शांति, सरबत के भले और चढ़दी कला की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।