{"_id":"6ae4270747f88ed84b03511f","slug":"video-kanpur-mayor-expresses-displeasure-over-filth-at-armapur-canal-chhath-ghat-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अर्मापुर नहर छठ घाट पर गंदगी देख महापौर नाराज,साफ- सफाई के दिए जरूरी निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अर्मापुर नहर छठ घाट पर गंदगी देख महापौर नाराज,साफ- सफाई के दिए जरूरी निर्देश
अर्मापुर नहर स्थित छठ घाट पर गंदगी और सफाई की अव्यवस्था देख महापौर प्रमिला पांडेय ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर आयुक्त के साथ घाट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। महापौर ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नहर की जल्द सफाई कराने और छठ पूजा के लिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। महापौर ने घाट पर आने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए दो अस्थायी चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए। साथ ही घाट के आसपास मार्ग प्रकाश की व्यवस्था कराने को भी कहा,ताकि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को समय रहते सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कराने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।