फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Man murder in Bathinda at Punjab

Punjab: ट्रैक्टर पर ऊंची आवाज में डेक बजाना पड़ा भारी, खेत में युवक की हत्या; रॉड और लाठियों से किए कई वार

Thu, 09 Jul 2026 03:46 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 09 Jul 2026 03:46 PM IST
सार

ट्रैक्टर पर ऊंची आवाज में डेक बजाने को लेकर हुए विवाद में पंजाब के बठिंडा में एक युवक की हत्या हो गई। खेत में घेरकर युवक की हत्या की गई। 

विज्ञापन
Man murder in Bathinda at Punjab
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा जिले के गांव घुम्मन कलां में ऊंची आवाज में डेक बजाने को लेकर चल रहा पुराना विवाद एक व्यक्ति की हत्या तक पहुंच गया। खेत में काम कर रहे युवक को उसके पड़ोसियों ने कथित रूप से घेरकर तेजधार हथियारों और लाठियों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव घुम्मन कलां निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि वह अपने भाई राजिंदर सिंह और चाचा जगतार सिंह के साथ खेत में काम करने गया था। सुबह के समय उसका भाई राजिंदर सिंह किसी काम से उनसे कुछ दूरी पर चला गया। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रहने वाले आरोपी राजदीप सिंह, मग्घर सिंह, करनैल सिंह और उनके साथ अन्य लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे। 
विज्ञापन


सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर किए कई वार 
आरोपियों के हाथों में कस्सियां, लोहे की रॉड और लाठियां थीं। उन्होंने उसके भाई राजिंदर सिंह को चारों तरफ से घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। हमला इतना गंभीर था कि राजिंदर सिंह के कानों से खून निकलने लगा और वह खेत में ही गिर पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदीप सिंह और जगतार सिंह ने शोर मचाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद गंभीर रूप से घायल राजिंदर सिंह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी अक्सर ट्रैक्टर पर अत्यधिक ऊंची आवाज में डेक बजाता था। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद और कहासुनी हो चुकी थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। 

थाना मौड़ के प्रभारी इंस्पेक्टर तरनदीप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर नामजद आरोपियों व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed