{"_id":"6a4f8d8373729fadb6066487","slug":"video-300-employees-and-pensioners-from-ferozepur-will-participate-in-the-mega-rally-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"17 जुलाई की मोहाली महारैली में फिरोजपुर से 300 कर्मचारी-पेंशनर होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 जुलाई की मोहाली महारैली में फिरोजपुर से 300 कर्मचारी-पेंशनर होंगे शामिल
फिरोजपुर में सांझी मुलाजिम पेंशन कोऑर्डिनेशन कमेटी की ओर से विभिन्न कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों के सहयोग से जिला प्रधान पिप्पल सिंह की अध्यक्षता में पंजाब पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 जुलाई को मोहाली में होने वाली राज्य स्तरीय महा रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों और पेंशनरों से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया।
बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने चुनाव के दौरान कर्मचारियों और पेंशनरों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में मंत्रियों के आवास हैं, वहां लगातार प्रदर्शन कर पुतले फूंके जा रहे हैं और मांग पत्र सौंपे जा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही। वक्ताओं ने यह भी कहा कि सरकार कर्मचारियों के मामलों में हाईकोर्ट में भी उनके खिलाफ पक्ष रख रही है, जिससे असंतोष और बढ़ा है।
कमेटी के संयोजकों ने बताया कि 17 जुलाई को फिरोजपुर से करीब 300 कर्मचारी और पेंशनर डीसी कार्यालय से एकजुट होकर मोहाली के लिए रवाना होंगे और राज्य सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।