{"_id":"6a3bc2e0ee076e7fec00781f","slug":"mann-government-hikes-honorarium-for-sarpanchs-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मान सरकार ने बढ़ाया सरपचों का मानदेय, सीएम ने किया एलान; अब मिलेगी इतनी सैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: मान सरकार ने बढ़ाया सरपचों का मानदेय, सीएम ने किया एलान; अब मिलेगी इतनी सैलरी
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब में सरपंचों का मानदेय बढ़ाने का सीएम भगवंत मान ने एलान किया है। 15 अगस्त से सरपंचों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलने लगेगा।
पंंजाब में बढ़ा सरपंचों का मानदेय
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के सरपंचों को हर महीने 10 हजार रुपये वेतन मिलेगा। बुधवार को सीएम भगवंत मान ने यह एलान किया। 15 अगस्त से हर सरपंच को 10 हजार रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। सीएम ने कहा पंचायत लोकतंत्र की पहली सीढ़ी है। सरपंच दिन-रात गांव की सेवा में लगे रहते हैं। वे अच्छे मानदेय के हकदार हैं। उन्होंने कहा अगर गांव तरक्की करेगा, तो पंजाब विकास करेगा। सीएम मान ने कहा हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे यह हमारा वादा है।
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी सरपंचों को बधाई दी है। उन्होंने कहा ये एक ऐतिहासिक फैसला है जो केवल आम आदमी पार्टी ही ले सकती है। देश में पहली बार सरपंचों को इतनी सैलरी मिलेगी। उन्होंने कहा भगवंत मान सरकार की ये सराहनीय पहल है।
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी सरपंचों को बधाई दी है। उन्होंने कहा ये एक ऐतिहासिक फैसला है जो केवल आम आदमी पार्टी ही ले सकती है। देश में पहली बार सरपंचों को इतनी सैलरी मिलेगी। उन्होंने कहा भगवंत मान सरकार की ये सराहनीय पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन