{"_id":"6969d38a2a153629420f4e2b","slug":"many-big-leader-joins-punjab-bjp-charanjit-brar-onkar-singh-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब भाजपा को मिला दम: जगमीत बराड़ समेत चार बड़े नेता पार्टी में शामिल, हरियाणा के सीएम ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब भाजपा को मिला दम: जगमीत बराड़ समेत चार बड़े नेता पार्टी में शामिल, हरियाणा के सीएम ने किया स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस के पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़, पूर्व विधायक रिपजीत बराड़, शिअद (पुनर सुरजीत) के नेता चरणजीत बराड़ और सीएम के पूर्व ओएसडी ओंकार सिद्धू ने आज चंडीगढ़ में भाजपा का दामन थाम लिया।
पंजाब भाजपा में कई बड़े नेता शामिल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में भाजपा को बड़ी मजबूती मिली है। कांग्रेस के पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़, पूर्व विधायक रिपजीत बराड़, शिअद (पुनर सुरजीत) के नेता चरणजीत बराड़ और सीएम के पूर्व ओएसडी ओंकार सिद्धू ने आज चंडीगढ़ में भाजपा का दामन थाम लिया।
कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और केंद्रीय राज्यमन्त्री रवनीत बिट्टू ने सभी को पार्टी में शामिल करवाया।
रवनीत बिट्टू ने कहा कि भाजपा पंजाब में विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी। वहीं नायब सैनी ने कहा कि पंजाब भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है। मैं सभी का स्वागत करता हूं, इन्होंने पंजाब की भलाई के लिए यह फैसला लिया है।
Trending Videos