फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Married woman commits suicide in Sunam due to husband harassment

पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने किया सुसाइड: छह माह की गर्भवती थी मृतका, फंदा लगाकर दी जान

Thu, 08 Oct 2026 07:23 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 08 Oct 2026 07:23 PM IST
सार

सुनाम में एक गर्भवती महिला ने सुसाइड कर लिया। पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने सुसाइड किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।   

विज्ञापन
Married woman commits suicide in Sunam due to husband harassment
जशनप्रीत कौर, मृतका - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सुनाम के निकटवर्ती गांव झाड़ों में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां छह माह की गर्भवती नवविवाहिता ने अपने ही घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों के आधार पर पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस थाना चीमा के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर राज कुमार ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान बताया कि फरीदकोट जिले के बाजाखाना स्थित गांव रोमाणा की जशनप्रीत कौर उम्र 21 साल का विवाह करीब डेढ़ साल पहले गांव झाड़ों के लवप्रीत सिंह के साथ हुआ था। मृतका कुछ महीनों की गर्भवती थी।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि जशनप्रीत कौर का पति लवप्रीत सिंह उसे अक्सर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसी परेशानी से तंग आकर नवविवाहिता ने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। पुलिस ने मृतका के भाई नवदीप सिंह की शिकायत पर पति लवप्रीत सिंह और सास वीरपाल कौर के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed