फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Cabinet Minister Lal Chand reviews paddy procurement arrangements.

सरना और कानोंवा की दाना मंडियों में कैबिनेट मंत्री लाल चंद ने लिया धान खरीद प्रबंधों का जायजा

Thu, 08 Oct 2026 06:58 PM IST
Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:58 PM IST
Cabinet Minister Lal Chand reviews paddy procurement arrangements.
जिले की दाना मंडियों का कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक्क द्वारा आज दौरा करके धान की खरीद के प्रबंधों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने किसानों, आढ़तियों और मजदूरों के साथ सीधी बातचीत करते हुए मंडियों में जमीनी स्तर पर चल रहे प्रबंधों और उन्हें पेश आ रही मुश्किलों के बारे में जानकारी हासिल की। पठानकोट की मंडियों में आज 1290 मिट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है जबकि खरीब 1288 किवंटल रही है। वहीं, 1658 मिट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग होनी अभी बाकी है। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर पठानकोट डॉ. पल्लवी, गुरलीन (आई.ए.एस.), डिप्टी डायरेक्टर जालंधर रजनीश कुमारी, जिला खुराक व सप्लाई कंट्रोलर राज ऋषि मेहरा, जिला मंडी अफसर विक्रमजीत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे। मंडियों के दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब में धान की खरीद का काम निर्धारित लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। इस बार पंजाब में बंपर फसल हुई है और फसल की गुणवत्ता भी अच्छी है। उन्होंने कहा कि अच्छी फसल का लाभ किसानों के साथ-साथ देश को भी मिलेगा। कहा कि सरकार द्वारा स्पष्ट हिदायतें दी गई हैं कि दाना मंडियों में धान लेकर आने वाले किसी भी किसान को किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी के तहत वे खुद लगातार पंजाब की विभिन्न मंडियों का दौरा करके खरीद प्रबंधों की समीक्षा कर रहे हैं। पठानकोट आने से पहले वे पंजाब के विभिन्न जिलों की 14 मंडियों का दौरा कर चुके हैं। पंजाब सरकार द्वारा किसानों को भरोसा दिया गया है कि मंडियों में किसानों द्वारा लाया गया धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। अब तक पंजाब की मंडियों में करीब 12 लाख मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है, जिसमें से लगभग 11 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। सरकार द्वारा धान के लिए 2461 रुपये प्रति क्विंटल एम.एस.पी. निर्धारित की गई है और अब तक किसानों के खातों में 1421 करोड़ रुपये की अदायगी की जा चुकी है। आज सरना दाना मंडी में किसान दलजीत सिंह और इशात की धान की ढेरी की खरीद की गई है और इन किसानों को भी बनती रकम 24 घंटों के अंदर-अंदर अदा कर दी जाएगी। पिछले समय के दौरान किसानों को मंडियों में खरीद प्रबंधों, बारदाने और अन्य समस्याओं के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, पर अब स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। किसान अपना धान मंडी में लाकर समय पर खरीद करवाकर घर वापस जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसान रात के समय मंडी में धान लेकर आता है तो उसकी भी सुबह तक खरीद सुनिश्चित करने के लिए प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि धान की खरीद में बेवजह देरी न हो। इस मौके पर सहायक जिला खुराक व सप्लाई कंट्रोलर अजय परिंजा, राजीव शर्मा, जिला परिषद मेंबर नितिन ठाकुर, आढ़ती सतनाम सिंह और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में कुड़ियाघाट पर भरा गोमती के बाढ़ का पानी, पिंडदान करने पर लोगों को समस्या

08 Oct 2026

कन्नौज सपा प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट के गेट पर पुलिस से धक्का-मुक्की, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

08 Oct 2026

बरेली: आईवीआरआई में चौथे दिन भी प्रदर्शन, रात में बारिश के बीच डटे रहे छात्र

08 Oct 2026

शिमला: ढली के पास भूस्खलन से हड़कंप, पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बरकरार

08 Oct 2026

ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने पर पुलिस और सपा नेताओं ने तीखी नोकझोंक

08 Oct 2026
विज्ञापन

सपाइयों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला, निकाली शवयात्रा

08 Oct 2026

पंजाब यूनिवर्सिटी में ईव टीजिंग के खिलाफ विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

बिलासपुर: बरड़ में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से स्पेयर टायर चोरी, वाहन मालिकों में बढ़ी चिंता

08 Oct 2026

हिमाचल की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा, नाहन में वीरेंद्र विदूड़ी का बड़ा एलान

08 Oct 2026

पानीपत में टीडीआई इंफ्राकॉर्प पर पानी की सप्लाई बंद करने का आरोप, उपायुक्त से शिकायत

08 Oct 2026

फिरोजपुर में बाबा शेरशाह वली दरगाह पर लगा वार्षिक मेला

कानपुर: मूसानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत

08 Oct 2026

सिद्धार्थनगर: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

08 Oct 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

08 Oct 2026

लोकतंत्र बचाओ यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता

08 Oct 2026

बिलासपुर: वार्ड नंबर एक में तैयार हो रहा फलदार पौधों का बगीचा, नींबू-लीची-अमरूद के पौधे लगाए

08 Oct 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, नई टिहरी में मनाया काला दिवस

08 Oct 2026

हरियाणा में 12 अक्तूबर तक बारिश के आसार, मंडियों में खुले धान-बाजरे पर संकट

192 खिलाड़ी बैडमिंटन और शूटिंग में दिखाएंगे दम, कुल्लू कॉलेज में खेलों का आगाज

08 Oct 2026

सिरमौर: रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर नाहन में श्रद्धांजलि, भंडारे में बांटा कड़ी-चावल

08 Oct 2026

श्रीनगर में वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के लिए लगा शिविर, जरूरत के अनुसार सहायक उपकरणों के लिए हुआ चिन्हीकरण

08 Oct 2026

लखनऊ में सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया प्रदर्शन, की नारेबाजी

08 Oct 2026

कांग्रेस का धरना: चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

08 Oct 2026

कानपुर: कुरसौली में बुखार से राजमिस्त्री की मौत, गांव किनारे जलभराव और कूड़े का अंबार

08 Oct 2026

सुबह खिली धूप, फिर धीरे-धीरे बादलों ने घेरा शिमला का आसमान

08 Oct 2026

मोहाली के सेक्टर -70 मेरिटरियस स्कूल में पुलिस की पाठशाला

08 Oct 2026

दिल्ली में राहुल गांधी की हिरासत पर कांग्रेस का हल्लाबोल, शिमला में मनाया काला दिवस

08 Oct 2026

गोरखपुर: डॉ. संजय निषाद को धमकी के विरोध में निषाद पार्टी का प्रदर्शन

08 Oct 2026

कानपुर: कल्याणपुर के खेड़ा में ओपन जिम के पास कूड़े का अंबार

08 Oct 2026

फतेहाबाद में कब्जा हटाने के बाद दोबारा अवैध निर्माण का आरोप, पंचायत ने कार्रवाई की मांग की

08 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed