सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Massive Fire Breaks Out at Electrical Shop in Chandigarh Industrial Area see video

चंडीगढ़ में लगी आग: इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दुकान जलकर राख, दमकल विभाग की कई गाड़ियां बुझाने में जुटी, Video

Ankesh Kumar Ankesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित एक दुकान में आग लगी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। इलेक्ट्रॉनिकस सामान की दुकान में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। 

Massive Fire Breaks Out at Electrical Shop in Chandigarh Industrial Area see video
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दुकान में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगी है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और आग की लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान की तरफ उठने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दुकान में रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

Trending Videos


चंडीगढ़ औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 प्लॉट नंबर 405 में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लगी है। शोरूम काफी लंबे हैं, अंदर घुसना मुश्किल हो रहा है। धुआं ऊपर की मंजिल में भी फैल गया है। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के भीतर से धुआं उठने लगा। दुकान में मौजूद लोग जान बचाकर बाहर निकल आए। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि इलेट्रॉनिक्स की दुकान के साथ बर्तन की दुकान भी है और आग साथ वाली दुकान तक पहुंच गई है। हालांकि दमकल विभाग के कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। सेक्टर-32 के सब फायर ऑफिसर जसमीत सिंह, स्टेशन फायर ऑफिसर रामदरबर अमरजीत, स्टेशन फायर ऑफिसर इंडस्ट्रियल एरिया गुलशन कुमार मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed