{"_id":"6a38b968e286ec938400b65c","slug":"mavan-dhiyan-satkar-yojana-lump-sum-amount-for-three-months-credited-to-bank-accounts-by-evening-of-july-1-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मावां धीयां सत्कार योजना: एक जुलाई शाम तक बैंक खातों में होगी तीन माह की एकमुश्त राशि, CM मान का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मावां धीयां सत्कार योजना: एक जुलाई शाम तक बैंक खातों में होगी तीन माह की एकमुश्त राशि, CM मान का एलान
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब
Published by: Nivedita
Updated Mon, 22 Jun 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार
फतेहगढ़ साहिब के चनार्थल कलां में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान मान ने कहा कि यदि किसी महिला का कार्ड या अन्य दस्तावेजी प्रक्रिया देर से पूरी होती है तो उसे भी बकाया राशि एक साथ दी जाएगी।
सीएम भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मावां धीयां सत्कार योजना के तहत पात्र महिलाओं को पहले तीन महीनों की राशि एकमुश्त देने की घोषणा की है। फतेहगढ़ साहिब के चनार्थल कलां में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान मान ने कहा कि यदि किसी महिला का कार्ड या अन्य दस्तावेजी प्रक्रिया देर से पूरी होती है तो उसे भी बकाया राशि एक साथ दी जाएगी।
मान ने शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले करते हुए कहा कि कुछ लोग झूठे प्रचार और नकली वीडियो के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोग सब कुछ समझते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के दिलों में जो प्यार मिलता है, उसकी कीमत किसी भी मुद्रा में नहीं लगाई जा सकती।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि लोगों का प्यार और समर्थन आम आदमी पार्टी को मिलता रहा तो उन्हें हराने वाला कोई नहीं होगा और जनता के सहयोग से रंगला पंजाब का सपना साकार किया जाएगा। अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वह सिख धर्म और श्री अकाल तख्त साहिब का अत्यंत सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब वह सांसद थे, तब वर्ष 2019 में छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि देने की मांग संसद में उठाई थी और वह कभी सपने में भी गुरु साहिब की बेअदबी के बारे में नहीं सोच सकते। उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप अकाली दल की राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख कौम की सर्वोच्च संस्था है और वह उसका पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन दुख की बात है कि बादल परिवार द्वारा जत्थेदारों को अपनी मर्जी से चलाने की परंपरा शुरू की गई, जो पूरे सिख समाज के लिए चिंता का विषय है।
केजरीवाल बोले-सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण
सीएम के इस बयान पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया-पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। एक जुलाई को उनके खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आएंगे। हर जनरल कैटेगरी की महिला को तीन हजार और हर एसएसी कैटेगरी की महिला को 4500 रुपये मिलेंगे। एक परिवार में यदि एक से अधिक महिला हैं तो हर महिला को ये सम्मान राशि मिलेगी। पूरी दुनिया का ये सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम है।

पंजाब की सभी माँ, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। 1 जुलाई को उनके खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आयेंगे। हर जनरल केटेगरी की महिला को तीन हज़ार और हर SC केटेगरी की महिला को 4500 रुपए मिलेंगे। एक परिवार में यदि एक से अधिक महिला हैं तो हर महिला को ये सम्मान राशि मिलेगी। पूरी… pic.twitter.com/VcBOsa2sFs
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 22, 2026