सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Mavan-Dhiyan Satkar Yojana Lump sum amount for three months credited to bank accounts by evening of July 1

मावां धीयां सत्कार योजना: एक जुलाई शाम तक बैंक खातों में होगी तीन माह की एकमुश्त राशि, CM मान का एलान

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब Published by: Nivedita Updated Mon, 22 Jun 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार

फतेहगढ़ साहिब के चनार्थल कलां में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान मान ने कहा कि यदि किसी महिला का कार्ड या अन्य दस्तावेजी प्रक्रिया देर से पूरी होती है तो उसे भी बकाया राशि एक साथ दी जाएगी।

Mavan-Dhiyan Satkar Yojana Lump sum amount for three months credited to bank accounts by evening of July 1
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मावां धीयां सत्कार योजना के तहत पात्र महिलाओं को पहले तीन महीनों की राशि एकमुश्त देने की घोषणा की है। फतेहगढ़ साहिब के चनार्थल कलां में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान मान ने कहा कि यदि किसी महिला का कार्ड या अन्य दस्तावेजी प्रक्रिया देर से पूरी होती है तो उसे भी बकाया राशि एक साथ दी जाएगी।


मान ने शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले करते हुए कहा कि कुछ लोग झूठे प्रचार और नकली वीडियो के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोग सब कुछ समझते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के दिलों में जो प्यार मिलता है, उसकी कीमत किसी भी मुद्रा में नहीं लगाई जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि लोगों का प्यार और समर्थन आम आदमी पार्टी को मिलता रहा तो उन्हें हराने वाला कोई नहीं होगा और जनता के सहयोग से रंगला पंजाब का सपना साकार किया जाएगा। अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वह सिख धर्म और श्री अकाल तख्त साहिब का अत्यंत सम्मान करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब वह सांसद थे, तब वर्ष 2019 में छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि देने की मांग संसद में उठाई थी और वह कभी सपने में भी गुरु साहिब की बेअदबी के बारे में नहीं सोच सकते। उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप अकाली दल की राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख कौम की सर्वोच्च संस्था है और वह उसका पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन दुख की बात है कि बादल परिवार द्वारा जत्थेदारों को अपनी मर्जी से चलाने की परंपरा शुरू की गई, जो पूरे सिख समाज के लिए चिंता का विषय है।



केजरीवाल बोले-सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण
सीएम के इस बयान पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया-पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। एक जुलाई को उनके खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आएंगे। हर जनरल कैटेगरी की महिला को तीन हजार और हर एसएसी कैटेगरी की महिला को 4500 रुपये मिलेंगे। एक परिवार में यदि एक से अधिक महिला हैं तो हर महिला को ये सम्मान राशि मिलेगी। पूरी दुनिया का ये सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed