{"_id":"6ada0b889f2db8fb0d095298","slug":"miscreants-vandalized-a-house-in-jagraon-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: जगराओं में तलवारों और हथियारों से लैस बदमाश घर में घुसे, जमकर की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: जगराओं में तलवारों और हथियारों से लैस बदमाश घर में घुसे, जमकर की तोड़फोड़
Thu, 22 Oct 2026 06:41 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं
संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:41 PM IST
सार
पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने तलवारों और अन्य हथियारों से घर के गेट, कपड़े धोने वाली मशीन, एसी समेत अन्य सामान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के सदस्य
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जगराओं शहर की नानक नगरी थेह में हथियारबंद लोगों की गुंडागर्दी से दहशत फैल गई। हाथों में तलवारें और अन्य हथियार लेकर पहुंचे लोगों ने एक घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और घर के सामान को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया। घटना के समय घर का मालिक उपचार के लिए अस्पताल गया हुआ था। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने घर में रखा कोई सामान नहीं छोड़ा और करीब पांच लाख रुपये का नुकसान कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घर के मालिक अरुण कुमार उर्फ काका ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। दशहरे से पहले बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जो अगले दिन दशहरे के मौके पर बढ़ गया और झगड़े में बदल गया। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके चलते वह अस्पताल गए हुए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग उनके घर में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

Trending Videos
पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने तलवारों और अन्य हथियारों से घर के गेट, कपड़े धोने वाली मशीन, एसी समेत अन्य सामान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घर का सामान टूटने से उन्हें चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में थाना सिटी के प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।