{"_id":"6a6c2386e906ddece20050d6","slug":"molestation-of-young-woman-at-chandigarh-gym-accused-trainer-arrested-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के जिम में युवती से छेड़छाड़: स्ट्रेचिंग के बहाने सीसीटीवी से दूर ले गया आरोपी, ट्रेनर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के जिम में युवती से छेड़छाड़: स्ट्रेचिंग के बहाने सीसीटीवी से दूर ले गया आरोपी, ट्रेनर गिरफ्तार
Fri, 31 Jul 2026 09:54 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:54 AM IST
सार
ट्रेनर ने बड़ी बहन को ऊपर वाले फ्लोर पर साइकिल एक्सरसाइज के लिए भेजा। उसने छोटी बहन को नीचे स्ट्रेचिंग कराने की बात कही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-38 स्थित एक जिम में युवती से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने जिम ट्रेनर दीपक को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया। उसे वीरवार को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
युवती ने पुलिस को बताया कि उसने करीब दो महीने पहले अपनी बड़ी बहन के साथ जिम जाना शुरू किया था। बुधवार शाम दोनों बहनें रोज की तरह जिम पहुंचीं थीं। शिकायत के अनुसार ट्रेनर ने बड़ी बहन को ऊपर वाले फ्लोर पर साइकिल एक्सरसाइज के लिए भेजा। उसने छोटी बहन को नीचे स्ट्रेचिंग कराने की बात कही। आरोप है कि स्ट्रेचिंग के बहाने ट्रेनर युवती को जिम के ऐसे हिस्से में ले गया जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। वहां उसने बिना सहमति के युवती के साथ अश्लील हरकत की। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ और फिर उसके सीने पर भी हाथ लगाया।
शिकायत वापस लेने का दबाव
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजन जिम पहुंचे। परिवार का आरोप है कि कुछ देर बाद भाजपा चंडीगढ़ की जिलाध्यक्ष रेखा सूद भी वहां पहुंचीं। उनके साथ कई अन्य लोग भी मौजूद थे। परिजनों का कहना है कि रेखा सूद ने जिम ट्रेनर का पक्ष लिया और परिवार पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोप नकारे
बीजेपी की जिलाध्यक्ष रेखा सूद ने कहा कि मैं उस जिम में 12 साल से जाती हूं। सभी लोग मां की तरह मानते हैं। सभी को जानती हूं। मुझे बुधवार शाम को जानकारी मिली थी कि किसी बीजेपी की बंदे के साथ मारपीट कर दी है। जब मैं अंदर गई तो मैंने पूछा तो बताया कि दीपक के साथ कुछ हुआ है। मैंने किसी का पक्ष नहीं लिया है। कुछ लोग इसमें राजनीति कर रहे हैं।