पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Monsoon arrives in Punjab via Pathankot heavy rain in Firozpur rain alert today

पंजाब में आया मानसून: पठानकोट के रास्ते एंट्री, फिरोजपुर में देर रात से झमाझम; आज बारिश का अलर्ट

Thu, 02 Jul 2026 08:38 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 02 Jul 2026 08:38 AM IST
सार

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं और आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस बार मानसूनी बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है, लेकिन इससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Monsoon arrives in Punjab via Pathankot heavy rain in Firozpur rain alert today
सुनाम में बरसात के बाद जलभराव - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून पंजाब में प्रवेश कर गया है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी पंजाब के होशियारपुर, रूपनगर और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन




वहीं फिरोजपुर में बुधवार देर रात करीब पौने 11 बजे रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात में गई बिजली वीरवार सुबह तक बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण घरों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही और लोगों को पेयजल सहित अन्य घरेलू कार्यों में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। हालांकि बारिश से गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली, लेकिन लंबे समय तक बिजली गुल रही। सुनाम में बरसात के बाद जलभराव हो गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो अगले 2 से 3 दिनों में मानसून पूरे पंजाब को कवर कर लेगा। विभाग ने वीरवार से 7 जुलाई तक राज्य में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट में 61.0 एमएम बरसा पानी

पठानकोट में 61.0 एमएम, रूपनगर में 11.5 एमएम और होशियारपुर में 5.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद राज्य के तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट आई है और यह सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि पठानकोट में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान बिजली चमकने और गरज-चमक के समय खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की भी अपील की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed