Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Human skeleton found in a vacant plot near the Kotkapura bypass overbridge in Moga; police have initiated an investigation.
{"_id":"6a46014bee63143a6b0a2e41","slug":"video-human-skeleton-found-in-a-vacant-plot-near-the-kotkapura-bypass-overbridge-in-moga-police-have-initiated-an-investigation-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के कोटकपूरा बाईपास ओवरब्रिज के पास खाली प्लॉट में मिला नर कंकाल, पुलिस ने जांच शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के कोटकपूरा बाईपास ओवरब्रिज के पास खाली प्लॉट में मिला नर कंकाल, पुलिस ने जांच शुरू की
मोगा के कोटकपूरा बाईपास स्थित ओवरब्रिज के नजदीक एक खाली प्लॉट में नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समाजसेवा सोसाइटी की मदद से नर कंकाल को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी के अनुसार इसी स्थान पर करीब डेढ़ माह पहले एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मिला हुआ नर कंकाल किसकी हे
मामले की जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि आज सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि कोटकपूरा बाईपास स्थित ओवरब्रिज के पास एक खाली प्लॉट में एक नर कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समाजसेवा सोसाइटी की सहायता से नर कंकाल को कब्जे में लेकर मोगा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब 10 दिन पुराना है, जिसके कारण वह पूरी तरह गल-सड़ चुका है। मृतक की उम्र लगभग 24 से 25 वर्ष के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। इसके बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।