फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Mother and son died in road accident in Punjab

पंजाब में दर्दनाक हादसा: साइकिल सवार मां-बेटे पर पलटा ट्राला, लोहे के गार्डर थे लोड; दोनों की मौत

Wed, 05 Aug 2026 03:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 05 Aug 2026 03:54 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में हुए एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों साइकिल पर सवार थे जिन पर लोहे के गार्डर से भरा ट्राला पलट गया। 

विज्ञापन
Mother and son died in road accident in Punjab
Accident - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गांव वरपाला-तलवंडी नेपालां रोड पर नहर के पुल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब लोहे के गार्डरों से लदा एक ट्राला पुल पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर साइकिल सवार मां-बेटे के ऊपर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


थाना मक्खू पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में बेअंत सिंह निवासी वरवाला, मक्खू ने बताया कि वह साइकिल पर सवार होकर अपने गांव से तलवंडी नेपालां की ओर जा रहा था। उसके आगे उसका भाई कुलवंत सिंह अपनी मां परमजीत कौर के साथ साइकिल पर जा रहा था। जब वे नहर के पुल के पास पहुंचे तो सामने से लोहे के गार्डरों से लदा एक ट्राला पुल पर चढ़ रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान ट्राला असंतुलित होकर कुलवंत सिंह और परमजीत कौर के ऊपर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्राला छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना मक्खू पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात ट्राला चालक की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed