{"_id":"6a730a9962c366053c0ade44","slug":"video-bca-student-dies-of-electrocution-from-tubewell-in-mamdot-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"ममदोट में ट्यूबवेल से करंट लगने पर बीसीए छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममदोट में ट्यूबवेल से करंट लगने पर बीसीए छात्र की मौत
फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट ब्लॉक के सीमावर्ती गांव जामा रखैया हिठाड़ में ट्यूबवेल चलाने के दौरान करंट लगने से एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र प्यारा सिंह के रूप में हुई है। वह शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी, फिरोजपुर में बीसीए शाखा का छात्र था।
मृतक के बड़े भाई पंजाब सिंह ने बताया कि अमनदीप सिंह बुधवार सुबह करीब 11 बजे खेत में लगे ट्यूबवेल को चलाने गया था। इस दौरान जब उसने ट्यूबवेल का स्विच स्टार्ट करने के लिए दबाया तो उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार अमनदीप सिंह पढ़ाई के साथ-साथ परिवार के खेतीबाड़ी के काम में भी हाथ बंटाता था। वह अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
युवक की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।