सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   MP Swati Maliwal's lawyer appears in Moga court regarding calling Punjab MLAs sheep and goats

Moga: कोर्ट में पेश हुए सांसद स्वाति मालीवाल के वकील, पंजाब के विधायकों को भेड़-बकरी कहने का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 10 Jun 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

स्वाति मालीवाल की ओर से एडवोकेट कुलविंदर शर्मा और एच.एस. ओबरॉय अदालत में उपस्थित हुए और मेमो फाइल किया। इस मामले अदालत ने अगली सुनवाई 10 जुलाई निर्धारित की है।

MP Swati Maliwal's lawyer appears in Moga court regarding calling Punjab MLAs sheep and goats
मोगा कोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के खिलाफ मोगा अदालत में दायर मानहानि मामले में आज उनके वकील कोर्ट में पेश हुए।




मालीवाल द्वारा पंजाब के विधायकों को भेड़-बकरी कहे जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश प्रधान एवं मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने केस दायर किया था। 

25 मई को जेएमआईसी अशिमा शर्मा की अदालत ने मालीवाल को 10 जून के लिए प्री-कॉग्निजेंस नोटिस जारी करने के आदेश दिए थे। 

कोर्ट ने स्वाति मालीवाल प्री-कॉग्निजेंस नोटिस भेज कर 10 जून को पेश होने को कहा था। आज निर्धारित तिथि पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा अदालत में पेश हुईं। वहीं, स्वाति मालीवाल की ओर से एडवोकेट कुलविंदर शर्मा और एच.एस. ओबरॉय अदालत में उपस्थित हुए और मेमो फाइल किया। इस मामले अदालत ने अगली सुनवाई 10 जुलाई निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed