{"_id":"6a2919e02c3c49e43d099d46","slug":"pathankot-motorcyclist-struck-by-police-bus-transporting-prisoners-he-had-left-home-for-duty-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot: कैदियों को ले जा रही पुलिस बस की चपेट में आया बाइक सवार, ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot: कैदियों को ले जा रही पुलिस बस की चपेट में आया बाइक सवार, ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था घर से
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार
साजन कुमार रोजाना की तरह सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे कैदियों को लेकर जा रही पुलिस की एक बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी देते परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पठानकोट में कैदियों को लेकर जा रही पुलिस गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान साजन कुमार के रूप में हुई है, जो एक निजी लैबोरेट्री में कार्यरत है।
जानकारी के अनुसार साजन कुमार रोजाना की तरह सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे कैदियों को लेकर जा रही पुलिस की एक बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को संभाला और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
वहीं घायल के परिजनों ने हादसे को गंभीर बताते हुए मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसकी पूरी सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।