फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Murder of a munshi in Bathinda

काम बंद करवाने की रंजिश में मुंशी की हत्या: जंगल में दबाया शव, चार लोगों पर केस दर्ज

Wed, 28 Oct 2026 11:59 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 11:59 AM IST
सार

पुलिस को शुरुआती जांच में काम को लेकर रंजिश के चलते हत्या किए जाने का शक है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Murder of a munshi in Bathinda
मुंशी की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा के गांव मेहराज में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने के काम से जुड़े 24 वर्षीय मुंशी मोहित कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने मिस्त्री बलकरण सिंह निवासी गांव मेहराज और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहित का शव मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे गांव सिधाणा-मेहराज रोड के पास जंगल में मिट्टी के नीचे दबा मिला। उसके सिर और गले पर तेजधार हथियारों से हमले के निशान थे।

विज्ञापन


पुलिस को शुरुआती जांच में काम को लेकर रंजिश के चलते हत्या किए जाने का शक है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। मृतक मोहित कुमार भुच्चो मंडी के वॉर्ड नंबर-5 का रहने वाला था। वह पिछले करीब एक साल से ठेकेदार वरिंदर गर्ग उर्फ गन्नू के पास मुंशी के तौर पर काम कर रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी बलकरण सिंह भी इसी ठेकेदार के पास मिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि काम ठीक नहीं होने के कारण मोहित ने उसका काम बंद करवा दिया था। पुलिस को आशंका है कि इसी बात को लेकर बलकरण उससे रंजिश रखने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी रामपुरा के एसएचओ इंस्पेक्टर राजपाल सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंगलवार को आरोपी ने मोहित को किसी बहाने गांव मेहराज बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में दबा दिया गया। पुलिस ने मोहित के पिता विजय कुमार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है।
 

Trending Videos

फोन कॉल की रिकॉर्डिंग भी जांच के दायरे में
ठेकेदार वरिंदर गर्ग के मुताबिक, मंगलवार को मोहित के मोबाइल से उनके दूसरे मुंशी के पास फोन आया था। कॉल के दौरान मोहित की आवाज सुनाई दे रही थी और वह किसी व्यक्ति का नाम लेकर उसे छोड़ने की गुहार लगा रहा था। ठेकेदार ने मारपीट किए जाने का अंदेशा जताया। उनके अनुसार, दूसरे मुंशी ने कॉल रिकॉर्ड कर ली थी। हालांकि, रिकॉर्डिंग की प्रामाणिकता और आवाज की पहचान की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

परिजनों के मुताबिक, मोहित मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे काम के लिए घर से निकला था। सुबह 11:15 बजे उसकी पिता से फोन पर बात हुई थी। शाम करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच उसका मोबाइल बंद हो गया। संपर्क नहीं होने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका शव जंगल में बरामद हुआ। मोहित की शादी हो चुकी थी और उसकी दो साल की बेटी है। पुलिस हत्या के कारणों, रिकॉर्डिंग और वारदात में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed