सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   New Law to be named After the Pathankot boy death in New York

Punjab: पठानकोट के रोमांच के नाम पर न्यूयॉर्क में बनेगा नया लॉ, घोड़ागाड़ी से गिरने पर हुई थी मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 25 Jun 2026 04:34 PM IST
सार

न्यूयॉर्क नगर परिषद के सदस्य क्रिस्टोफर मार्ते ने श्रद्धांजलि सभा में यह घोषणा की। उन्होंने महाजन परिवार का एक पत्र पढ़ा, जिसमें घोड़ागाड़ी की सवारी पर तत्काल प्रतिबंध की मांग थी

विज्ञापन
New Law to be named After the Pathankot boy death in New York
न्यूयॉर्क में रोमांच के नाम पर बनेगा लॉ - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट निवासी किशोर रोमांच महाजन की न्यूयॉर्क में हुई मौत के बाद एक कानून का नाम उनके सम्मान में रखा जाएगा। न्यूयॉर्क सरकार ने रोमांच महाजन के सम्मान में यह फैसला लिया है। न्यूयॉर्क नगर परिषद ने राइडर्स लॉ को अब रोमांच लॉ के नाम से जानने की घोषणा की है। रोमांच सेंट्रल पार्क में अपनी मां के साथ घोड़ागाड़ी में बैठे थे तभी घोड़ा बेकाबू होकर भागा और दूसरी घोड़ागाड़ी से टकरा गया, जिससे हादसा हुआ। 

विज्ञापन


न्यूयॉर्क नगर परिषद के सदस्य क्रिस्टोफर मार्ते ने श्रद्धांजलि सभा में यह घोषणा की। उन्होंने महाजन परिवार का एक पत्र पढ़ा, जिसमें घोड़ागाड़ी की सवारी पर तत्काल प्रतिबंध की मांग थी। न्यूयॉर्क राज्य सीनेटर एरिक बॉचर ने रोमांच की मां की तस्वीर देखकर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह भयावह दृश्य पूरे शहर को झकझोर रहा है। सीनेटर ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर इस जानलेवा लापरवाही को हमेशा के लिए बंद करने की बात कही। उन्होंने रोमांच लॉ को तुरंत पारित करने पर जोर दिया।

विज्ञापन

दुर्घटना और कानून का इतिहास
यह कानून मूल रूप से अगस्त 2022 में मरे 26 वर्षीय घोड़े राइडर के नाम पर था। राइडर मैनहट्टन में गाड़ी खींचते समय गिर गया था, जिससे उसकी मौत हुई। इस घटना के बाद पशु कल्याण संगठनों ने शहर में घोड़ागाड़ी संचालन पर प्रतिबंध की मांग तेज कर दी थी। रोमांच की मौत ने इस मांग को और बल दिया है।

प्रस्तावित विधेयक और भविष्य
यदि यह विधेयक पारित होता है तो नए घोड़ागाड़ी लाइसेंस जारी करना बंद हो जाएगा। 1 जून, 2028 से ऐसी गाड़ियों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लग जाएगा। इससे घोड़ागाड़ी उद्योग धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा। राज्य सीनेटर ने नगर परिषद की अध्यक्ष जूली मेनॉन को अगले माह बिल पर सुनवाई के लिए धन्यवाद दिया। रोमांच का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया मंच पर भी साझा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed