{"_id":"69ce5fff402e24e6fc086696","slug":"nine-year-old-girl-mauled-by-eight-dogs-in-fazilka-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एक नहीं, दो नहीं, मासूम पर टूट पड़े आठ आवारा कुत्ते, बच्ची भागी और जमीन पर गिरी, कुत्तों ने नोच डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: एक नहीं, दो नहीं, मासूम पर टूट पड़े आठ आवारा कुत्ते, बच्ची भागी और जमीन पर गिरी, कुत्तों ने नोच डाला
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार
आवारा कुत्तों ने घर के बाहर नौ साल की मासूम को अपना शिकार बनाया। आठ कुत्तों का झुंड बच्ची पर टूट पड़ा और उसे बूरी तरह से नोच डाला। घटना पंजाब के फाजिल्का की है।
बच्चे के पीछे दौड़ते कुत्ते।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
घर से खेलने जा रही एक नौ वर्षीय बच्ची पर गली में बैठे आठ कुत्तों ने हमला कर दिया। डर के कारण बच्ची भागने लगी लेकिन कुत्ते उसके पीछे दौड़ पड़े और उसे जमीन पर गिरा दिया।
Trending Videos
इसके बाद कुत्तों ने उसकी टांगों पर काट लिया जिससे वह घायल हो गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत बच्ची को कुत्तों से छुड़वाया। घायल बच्ची को बाद में उपचार के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उसकी टांग पर कुत्तों के नोचने से चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना फाजिल्का के विजय कॉलोनी की है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्ची गली से गुजरती है कुत्ते अचानक उसकी ओर दौड़ते हैं। बच्ची घबराकर भागती है लेकिन कुत्ते उसे पकड़ लेते हैं। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने वहां पहुंचकर बच्ची को कुत्तों से छुड़वाया।
सरकारी अस्पताल में चल रहा बच्ची का इलाज
बच्ची के पिता के दोस्त राजीव दावड़ा ने बताया कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि किस तरह अचानक बच्ची गली में बैठे कुत्तों से डर कर भागने लगती है। सभी कुत्ते बच्ची के पीछे पड़ जाते हैं और उसकी टांग पकड़ लेते हैं। इस कारण बच्ची गिर जाती है। इसके बाद सभी लावारिस कुत्ते उस पर धावा बोल देते हैं। एक व्यक्ति ने उसे बचाया लेकिन तब तक कुत्तों ने उसकी टांग पर काट लिया। घायल बच्ची को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
जल्द ही डॉग शेल्टर बनाया जाएगाः एडवोकेट
नगर काउंसिल अध्यक्ष एडवोकेट सुरिंदर सचदेवा का कहना है कि नगर काउंसिल में पहले ही प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। जल्द ही डॉग शेल्टर बनाया जाएगा, जहां करीब तीन हजार लावारिस कुत्तों को रखने की व्यवस्था होगी।