सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   No chance of rain in Chandigarh and Punjab weather news

Punjab-Chandigarh Weather: दिन में तेज धूप, पहाड़ों से आ रहीं सर्द हवा से गिरा पारा; आगे ऐसा रहेगा मौसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Feb 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Punjab-Chandigarh Weather: मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक पहाड़ों में हल्की बर्फबारी हुई है और वहां से आ रहीं हवाएं ठंडी व तेज होने के कारण पंजाब-चंडीगढ़ के मौसम पर असर हुआ है।

No chance of rain in Chandigarh and Punjab weather news
चंडीगढ़ मे खिली धूप के बीच रोज गार्डन में उमड़ी भीड़। - फोटो : अजय वर्मा
विज्ञापन

विस्तार

फरवरी के दूसरा हफ्ता शुरू होते ही मौसम का अंदाज भी बदल गया है। पंजाब व राजधानी चंडीगढ़ में दिन में चटख धूप खिल रही है। जिससे दिन का तापमान बढ़ गया है और ठंड का असर कम हो गया है। हालांकि रात में अभी ठंड बरकरार है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों को ठंडा कर रही हैं। बात पंजाब की करें तो ठंडी हवाओं ने पंजाब के मौसम पर असर डाला है। रविवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में 5 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा रहा।

Trending Videos


मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक पहाड़ों में हल्की बर्फबारी हुई है और वहां से आ रहीं हवाएं ठंडी व तेज होने के कारण पंजाब-चंडीगढ़ के मौसम पर असर हुआ है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों में सोमवार व मंगलवार को हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे पहाड़ों से आने वाली हवाओं से अगले दो से तीन दिन भी पंजाब के मौसम में ठंडक बनी रहेगी। इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब और चंडीगढ़ अभी बारिश की संभावना कम है। इस वजह से आने वाले छह दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अमृतसर का न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री, लुधियाना का 9.4 डिग्री, पटियाला का 9.3 डिग्री, बठिंडा का 6.2 डिग्री, फिरोजपुर का 5.6 डिग्री, एसबीएस नगररा 8.1 डिग्री, रूपनगर का 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह सामान्य से 2 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक 25.3 डिग्री का पारा मानसा का दर्ज हुआ। अमृतसर का अधिकतम पारा 21.9 डिग्री, लुधियाना का 23.6 डिग्री, पटि.याला का 23.8 डिग्री, पठानकोट का 21.7 डिग्री, बठिंडा का 24.4 डिग्री, होशियारपुर का 22.7 डिग्री व रूपनगर का 23.1 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम के बदलने के साथ ही बदला शहर का मिजाज
मौसम के मिजाज में आए बदलाव के साथ ही शहर का माहौल भी बदलने लगा है। ठंड की तीव्रता कम होते ही पर्यटन स्थलों, पार्कों और झील के आसपास लोगों की चहल-पहल फिर से बढ़ गई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 1.5 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल आसमान साफ रहने और धूप खिली रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम सुहावना होने से सुबह और शाम के समय लोग सैर, योग और आउटडोर गतिविधियों के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि मौसम सुधरने से बाजारों में भी रौनक लौटने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed