पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   One more day for Class 11 admissions in Chandigarh department extends deadline due to slow website

Chandigarh: 11वीं में दाखिले के लिए बढ़ी तारीख, वेबसाइट स्लो होने के कारण अब 27 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 26 Jun 2026 04:24 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 26 Jun 2026 04:24 PM IST
सार

सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए 13920 सीटों के लिए आवेदन चल रहे हैं। पहले आखिरी तारीख 25 जून थी जोकि अब 27 जून है।

विज्ञापन
One more day for Class 11 admissions in Chandigarh department extends deadline due to slow website
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए शुक्रवार को शिक्षा विभाग की वेबसाइट के सही काम न करने के कारण आवेदन नहीं हो सके। पूरा दिन विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ा। इस समस्या को देखते हुए विभाग ने एक दिन का और समय दिया है। अब विद्यार्थी शनिवार शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


वीरवार को आवेदन करने का आखिरी दिन था। अंतिम दिन भी वेबसाइट स्लो चलने के कारण ऑनलाइन आवेदन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसलिए विभाग ने शुक्रवार का एक दिन ओर दिया था लेकिन दोबारा वहीं समस्या आई। 
विज्ञापन


अभिभावकों का कहना था कि उन्होंने कई बार पोर्टल पर लॉगिन करने और आवेदन भरने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण फॉर्म जमा नहीं हो पाया। कुछ लोगों ने बताया कि वेबसाइट खुल ही नहीं रही थी। इस समस्या के चलते कई विद्यार्थी समय रहते आवेदन नहीं कर सके। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए 13920 सीटों के लिए आवेदन चल रहे हैं। पहले आखिरी तारीख 25 जून थी जोकि अब 27 जून है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed