सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Political war over 'traitor' remark in Punjab PM Modi Congress ravneet Bittu

'गद्दार' पर सियासी जंग: पीएम मोदी ने संसद में उठाया मामला, कांग्रेस बोली-बिट्टू ने कृतघ्नता की हद पार की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 07:44 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। अब राहुल गांधी ने उन्हें गद्दार कहा है जिस पर सियासी घमासान तेज हो गया है। 

Political war over 'traitor' remark in Punjab PM Modi Congress ravneet Bittu
रवनीत सिंह बिट्टू और राहुल गांधी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने के मुद्दे पर पंजाब में सियासी भूचाल आ गया है। 
Trending Videos


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में इस मुद्दे का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला, वहीं पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार की बदौलत तीन बार सांसद बने रवनीत बिट्टू ने अपनी पहचान को भुलाकर कृतघ्नता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को खेद जताना चाहिए था

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में भाषण के दौरान कहा कि कांग्रेस के एक ‘शातिर दिमाग’ नेता ने एक सिख को गद्दार कहा। बिट्टू सिख हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया, जबकि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले कई अन्य नेताओं को कभी गद्दार नहीं कहा गया। मोदी ने कहा कि यह सिखों और उनके गुरुओं का अपमान है और इससे कांग्रेस की मानसिकता उजागर होती है।

प्रधानमंत्री ने सवाल उठाया कि जिनके परिवार ने देश के लिए शहादत दी हो, यदि उनके परिवार का कोई सदस्य अपने राजनीतिक विचार बदल ले तो क्या वह गद्दार हो जाता है? मोदी ने कहा कि इस बयान पर कांग्रेस को कम से कम खेद जताना चाहिए था, लेकिन अहंकार और नफरत के चलते ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सिख को गद्दार कहना बेहद दुखद है और यही सोच कांग्रेस को ले डूबेगी।

गांधी परिवार ने बिट्टू को आगे बढ़ाया

अमृतसर पहुंचे भूपेश बघेल ने कहा कि बिट्टू यह भूल चुके हैं कि उनके दादा स्व. बेअंत सिंह कांग्रेस के सिपाही थे और 1992 में पंजाब के 12वें मुख्यमंत्री बने। गांधी परिवार ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया, टिकट दिया और आगे बढ़ाया, लेकिन अब वही बिट्टू राहुल गांधी को देश का दुश्मन बता रहे हैं। यह उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है।  

आज भाजपाई बिट्टू के बॉस बन गए

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एक पुराना वीडियो वायरल करते हुए कहा कि जिन भाजपाइयों से बिट्टू पहले बात तक करना पसंद नहीं करते थे, आज वही उनके बॉस बन गए हैं। वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस ने बिट्टू को राजनीतिक पहचान दी और अब भाजपा में शामिल होकर उन्होंने पंजाब और पंजाबियों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस के लिए बिट्टू हमेशा गद्दार ही रहेंगे।

बेअंत सिंह के बुत के सामने कहें गद्दार : भाजपा

पंजाब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रिंतपाल बलिएवाल ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि रवनीत बिट्टू शहीद बेअंत सिंह के पोते हैं, जिन्होंने पंजाब में अमन-शांति के लिए अपनी जान कुर्बान की। कांग्रेस ने उनके सम्मान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उनकी प्रतिमा लगा रखी है। यदि बिट्टू गद्दार हैं तो कांग्रेस उस प्रतिमा के सामने खड़े होकर यह कहे। बलिएवाल ने कहा कि भाजपा में शामिल होते ही बिट्टू को गद्दार कहना कांग्रेस की संकीर्ण सोच को दर्शाता है।

राहुल और बिट्टू दोनों सच बोल रहे : सुखबीर

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने विवाद पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने बिट्टू को गद्दार कहा, जबकि बिट्टू ने राहुल को देश का दुश्मन बताया। बादल के अनुसार, आरोप-प्रत्यारोप अपनी जगह हैं, लेकिन दोनों ही अपने-अपने तरीके से सच बोल रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed