सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Politics on presence of DGP and Chief Secretary in War Against Drugs 2 rally moga

मोगा में युद्ध नशेयां विरुद्ध-2 रैली: मंच पर डीजीपी-चीफ सेक्रेटरी की मौजूदगी पर बवाल, विपक्ष ने उठाए सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी इसे नौकरशाही के राजनीतिकरण का उदाहरण बताया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि क्या देश का स्टील फ्रेम अब राजनीतिक दबाव के आगे झुक रहा है?

Politics on presence of DGP and Chief Secretary in War Against Drugs 2 rally moga
मोगा में मंच से संबोधित करते डीजीपी और मुख्य सचिव - फोटो : X @SukhpalKhaira
विज्ञापन

विस्तार

मोगा में आप सरकार के युद्ध नशेयां विरुद्ध-2 अभियान के तहत आयोजित जनसभा में डीजीपी और मुख्य सचिव की मंच से मौजूदगी और संबोधन को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। 
Trending Videos


विपक्षी दलों ने इसे सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का मामला बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश महासचिव गुरप्रीत सिंह रालू खन्ना ने सवाल उठाया कि यदि यह राजनीतिक रैली थी तो डीजीपी और मुख्य सचिव जैसे वरिष्ठ अधिकारी मंच से संबोधित क्यों कर रहे थे? और यदि यह सरकारी कार्यक्रम था तो फिर राजनीतिक नेता जैसे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मंच पर क्यों मौजूद थे? उन्होंने आशंका जताई कि कहीं सरकारी संसाधनों और करदाताओं के धन का उपयोग पार्टी हित में तो नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी इसे नौकरशाही के राजनीतिकरण का उदाहरण बताया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि क्या देश का स्टील फ्रेम अब राजनीतिक दबाव के आगे झुक रहा है? उन्होंने इसे ऑल इंडिया सर्विस नियमों के उल्लंघन की आशंका बताया।

ऑल इंडिया कांग्रेस किसान सैल के अध्यक्ष व विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि डीजीपी और मुख्य सचिव जैसे प्रशासनिक पदों पर बैठे अधिकारियों से निष्पक्षता की अपेक्षा की जाती है, लेकिन इस आयोजन में उनकी उपस्थिति से पद की गरिमा प्रभावित हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार से दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विपक्ष का आरोप है कि आप ने अपने राजनीतिक हित साधने के लिए सरकारी तंत्र को रैली में झोंक दिया। वहीं, सत्तापक्ष की ओर से अब तक इस विवाद पर औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नशे के खिलाफ कार्रवाई से घबराया विपक्ष : पन्नू

आम आदमी पार्टी पंजाब के स्टेट मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने मोगा में आयोजित विलेज डिफेंस कमेटियों के शपथ ग्रहण समारोह के विरोध पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि समारोह का विरोध कर विपक्ष नशे का परोक्ष समर्थन कर रहा है। पन्नू ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने नशे को बढ़ावा दिया, जबकि मौजूदा सरकार इसके खात्मे के लिए ठोस कदम उठा रही है, जिससे विरोधी परेशान हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed