सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Pratap Bajwa statement AAP given Congress a 24-hour ultimatum Raja Warring taunts on Harpal Singh Cheema

कांग्रेस को अल्टीमेटम: चीमा बोले- माफी मांगे बाजवा, वड़िंग का तंज- 2027 में लोग चलाएंगे युद्ध झाड़ू विरुद्ध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Feb 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस एक-दूसरे पर हमलावर हैं। आप ने बाजवा और कांग्रेस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, कि बाजवा अपने बयान पर माफी मांगे। 

Pratap Bajwa statement AAP given Congress a 24-hour ultimatum Raja Warring taunts on Harpal Singh Cheema
वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पर टिप्पणी का विरोध किया है। चीमा ने कहा कि यह टिप्पणी दलितों का अपमान है। अगर बाजवा और कांग्रेस ने 24 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos


चीमा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरभजन ईटीओ वह शख्सियत हैं जिन्होंने गरीबी से उठकर मेहनत के बल पर सिविल सर्विस की परीक्षा पास की और पंजाब की अलाइड सर्विस में ईटीओ बने। समाज सेवा की भावना से उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। आम आदमी पार्टी ने उन्हें सम्मान दिया और मंत्री बनाया लेकिन प्रताप बाजवा ने उनके खिलाफ बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है जो पूरे दलित समुदाय का अपमान है। चीमा ने आरोप लगाया कि वह हमेशा दलितों का अपमान कर रहे हैं। अब आप मंत्री को एक बाजे वाले कह रहे हैं जो उनकी मानसिकता दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भी निंदा करते हुए कहा कि बाजवा की कोई नई टिप्पणी नहीं है। वे समय-समय पर मजदूरों और दलितों में से उभरकर आगे बढ़ रहे नेताओं को निशाना बनाते रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने दलित नेताओं के खिलाफ कई टिप्पणियां की हैं। वह पहले अपनी ही पार्टी के दलित नेताओं के खिलाफ गलत बयानबाजी कर चुके हैं।

वड़िंग ने सरकार पर कसा तंज
पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आप सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध और ऑपरेशन प्रहार पर तंज कसा है। राजा वड़िंग ने कहा कि 2027 में पंजाब के लोग ऑपरेशन युद्ध झाड़ू विरुद्ध चलाएंगे। वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को लूटा और लोगों को झूठे सपने दिखाए। पंजाब में नशा बेशुमार हैं लॉ एंड ऑडर की स्थिति बेकाबू हैं। हर वर्ग के लोग इस सरकार से दुखी हैं। मुलाजिम, व्यपारी वर्ग भी परेशान हैं। हालात यह हैं कि किसानों को पीटा जा रहा है। पंजाब में ऐसे हालातों के लिए पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदारी हैं। पंजाब में झाड़ू तो हमेशा ही गरमाया रहता है और हर एक बात पर हमें कहते हैं कि आप लोग माफी मांग लो। खास करके चीमा साहब तो हमेशा ही गरमाए रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed