फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Prostitution was being run under the guise of spa centers

Punjab: स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस रेड में मिली 6 विदेशी युवतियां; मचा हड़कंप

Sat, 25 Jul 2026 09:03 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 25 Jul 2026 09:03 AM IST
सार

पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपियों का यह गिरोह काफी समय से अलग-अलग स्थानों पर अपना ठिकाना बदलकर अवैध धंधा चला रहा था। हाल ही में उन्होंने सिटी सेंटर में अपने स्पा सेंटर शुरू किए थे।

विज्ञापन
Prostitution was being run under the guise of spa centers
पुलिस रेड में पकड़ी गई विदेशी युवतियां - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

खन्ना जीटी रोड पर बने के खन्ना सिटी सेंटर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया। वहीं, दो स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन




तीन स्पा सेंटर्स पर रेड
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सिटी सेंटर में चल रहे कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर थाना सिटी-2 पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। रेड के दौरान तीन स्पा सेंटरों की जांच की गई, जहां से छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन

पुलिस का आरोप है कि इन युवतियों से देह व्यापार करवाया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक स्पा सेंटर का संचालक कप्तान सिंह है जो हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है। वहीं, दूसरा संचालक मनोज पुलिस की रेड से पहले ही फरार हो गए। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपियों का यह गिरोह काफी समय से अलग-अलग स्थानों पर अपना ठिकाना बदलकर अवैध धंधा चला रहा था। बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्होंने सिटी सेंटर में अपने स्पा सेंटर शुरू किए थे। जैसे ही पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। थाना सिटी-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि पुलिस ने मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की है। हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed