{"_id":"6a72ba25ca7204e1400939d3","slug":"punjab-assembly-monsoon-session-punjab-youth-congress-lay-siege-to-assembly-update-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी कानून पर हंगामा: गनीव काैर बोलीं-सरकार ने श्री अकाल तख्त को चुनाैती दी, स्पीकर बोले-किसी की हिम्मत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी कानून पर हंगामा: गनीव काैर बोलीं-सरकार ने श्री अकाल तख्त को चुनाैती दी, स्पीकर बोले-किसी की हिम्मत नहीं
Wed, 05 Aug 2026 12:37 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:37 PM IST
सार
कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेसी विधायकों ने रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने काम रोको प्रस्तावों पर सरकार से स्टेटस मांगा जिस पर स्पीकर में कहा कि जो प्रस्ताव कांग्रेसी विधायकों की तरफ से दिए गए हैं उन्हें स्वीकार किया जाता है।
विज्ञापन
सदन के बाहर नारेबाजी करते कांग्रेस विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बेअदबी कानून को लेकर हंगामा हो गया। कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेसी विधायकों ने रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने काम रोको प्रस्तावों पर सरकार से स्टेटस मांगा जिस पर स्पीकर में कहा कि जो प्रस्ताव कांग्रेसी विधायकों की तरफ से दिए गए हैं उन्हें स्वीकार किया जाता है।
विज्ञापन
अकाली दल की विधायक गनीव कौर ने कहा कि बेअदबी कानून को लेकर विश्वास में नहीं लिया गया। यह सरकार श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती दे रही है। आप बेअदबी कर रहे हैं। श्री अकाल तख्त साहिब को चैलेंज कर रहे हैं। स्पीकर ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब को चैलेंज करने की हिम्मत किसी की नहीं है। विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब को बादल साहब ने चैलेंज किया है।
विज्ञापन
इसके बाद कांग्रेस विधायक सदन के बीचों बीच आकर प्रदर्शन करने लगे। अकाली विधायक भी साथ थे। इस दाैरान पंथ विरोधी के नारे लगाए गए। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भी प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। चीमा ने कहा कि लाखों नौजवानों के हत्याओं के दोषी यह आज ड्रामा कर रहे हैं। इन लोगों ने श्री अकाल तख्त साहिब को भी नहीं छोड़ा है। चीमा ने कहा कि यह श्री अकाल तख्त साहब के आदेशों का भी उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद भारी हंगामे के बीच सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद हरपाल चीमा ने कहा कि हम श्री अकाल तख्त पर गए थे। इन लोगों ने श्री अकाल तख्त के आदेशों का उल्लंघन किया। इन्होंने श्री तख्त तख्त ढहाया है और आज यह ड्रामा कर रहे हैं। जिस लड़के के साथ कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग वीडियो बना रहे हैं उस पर एफआईआर दर्ज है। एंटी नारकोटिक्स का पर्चा दर्ज है। कांग्रेस के लोग ड्रग्स तस्करों के साथ मिले हैं। मेरे पास बहुत सबूत हैं। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा सीधे नहीं पहुंच सकती है, वहां ईडी के जरिए पहुंचती है। भाजपा के एजेंडे पर कांग्रेस काम कर रही है।
स्पीकर ने कहा कि गनीव कौर के शब्द हटाए जाए। पंथ विरोधी वो है जिनका फख्र ए कौम वापस लिया गया है। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने कहा कि सरकार ने जितनी भी नौकरी दी हैं, उसका श्वेत पेपर जारी हो। बहुत सी नौकरियां बाहरी राज्यों के लोगों को दी जा रही है।
कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने कहा कि खादों को लेकर सरकार की तरफ से कार्रवाई की जाती है। विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि अगर खाद चेक के दौरान नकली पाई जाती है तो रिटेलर के खिलाफ कारवाई नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदारों के खिलाफ कारवाई जाती है। अगर मामलों में किसी बड़ी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उसकी भी जानकारी दी जानी चाहिए। कृषि मंत्री ने कहा कि दो बड़ी कंपनियों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। साथ ही दो नोटिस भी दिए गए हैं। जहां कही भी अनदेखी सामने आती है तो कारवाई की जाती है।