फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab CM Bhagwant Mann visit Sunam pay tribute to Shaheed Udham Singh

Punjab: सुनाम दाैरे पर सीएम मान, शहीद ऊधम सिंह को देंगे श्रद्धांजलि; कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Fri, 31 Jul 2026 10:24 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 31 Jul 2026 10:24 AM IST
सार

सीएम मान शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और सुनाम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann visit Sunam pay tribute to Shaheed Udham Singh
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुनाम के दौरे पर हैं। मान शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और सुनाम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


सुनाम की पवित्र धरती के महान शूरवीर शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का दौर शुरू हो गया है। सभी राजनीतिक दलों के नेता शहीद को नमन करने पहुंच रहे हैं। राज्य स्तरीय बलिदान दिवस समारोह नई अनाज मंडी में दोपहर को शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष रूप से शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसी कड़ी में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह लोंगोवाल और शिरोमणि अकाली दल (पुनरसुरजीत) के वरिष्ठ नेता अमनबीर सिंह चैरी ने सुनाम पहुंचकर महान शहीद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, भाजपा की ज़िलाध्यक्ष दामन बाजवा ने शहीद के पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जी अतुलनीय कुर्बानी की मिसाल पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती। देश की आजादी और स्वाभिमान के लिए उन्होंने जो अदम्य साहस दिखाया, वह पूरी दुनिया और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

प्रतिमा पर फटा तिरंगा देख भड़के अकाली नेता
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व हल्का प्रभारी विन्नरजीत सिंह गोल्डी ने आम आदमी पार्टी सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं । गोल्डी ने शहीद स्मारक पर फैली अव्यवस्था और बदहाली का वीडियो सार्वजनिक करते हुए सरकार की नीयत और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

शहीद की प्रतिमा स्थल का जायजा लेते हुए विन्नरजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जी की प्रतिमा के ठीक पीछे लगा देश का राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फटा हुआ है। क्या शहादत दिवस जैसे पावन और ऐतिहासिक दिन पर भी सरकार स्मारक पर नया तिरंगा नहीं फहरा सकती थी?


उन्होंने कहा कि प्रतिमा के मुख्य प्रवेश द्वार और आसपास कचरे के ढेर लगे हुए हैं। क्या महान शहीदों की यादग़ारों की साफ़-सफाई सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है? सरकार ने स्व-प्रचार के लिए चारों तरफ बड़े-बड़े बैनर और होर्डिंग्स तो लगा दिए, लेकिन शहीद की प्रतिमा के रख-रखाव की सुध लेना भूल गई। खुद को शहीदों का वारिस बताने वाली सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है और शहीदों की स्मृतियों का ऐसा अनादर बेहद निंदनीय है। गोल्डी ने मांग की कि सरकार और प्रशासन तुरंत अपनी इस लापरवाही में सुधार करे और स्मारकों की गरिमा बनाए रखे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed