{"_id":"6a82b8da990292c29d0e4cbf","slug":"punjab-cm-mann-hoists-flag-in-ferozepur-declares-2026-as-year-of-economic-freedom-for-women-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सीएम मान ने फिरोजपुर में फहराया ध्वज, 2026 को बताया महिलाओं के लिए आर्थिक आजादी का साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सीएम मान ने फिरोजपुर में फहराया ध्वज, 2026 को बताया महिलाओं के लिए आर्थिक आजादी का साल
Mon, 17 Aug 2026 01:01 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:01 PM IST
सार
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत लाखों मरीजों को नकद रहित इलाज मिला है। नशे के खिलाफ अभियान में 56 हजार से अधिक मामले दर्ज कर 75 हजार से ज्यादा तस्करों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
फिरोजपुर में सीएम भगवंत मान ने फहराया तिरंगा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
80वें आजादी दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने पंजाब के विकास की उपलब्धियां गिनाईं और वर्ष 2026 को महिलाओं के लिए आर्थिक आजादी का साल बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत 65.62 लाख महिलाओं को 2,274 करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि मिली है। मान ने बताया कि सरकार ने 69 हजार से अधिक युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं।
शिक्षा क्षेत्र में सुधार का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट और 361 ने जेईई मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण की है। पंजाब शिक्षा क्षेत्र में देश में शीर्ष पर पहुंचा है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से 4 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में 1,090 आम आदमी क्लीनिक संचालित हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत लाखों मरीजों को नकद रहित इलाज मिला है। नशे के खिलाफ अभियान में 56 हजार से अधिक मामले दर्ज कर 75 हजार से ज्यादा तस्करों को जेल भेजा गया है। प्रदेश के 80 फीसदी से अधिक रकबे को नहर सिंचाई का पानी मिल रहा है।
महिला सशक्तीकरण और शिक्षा में प्रगति
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 को पंजाब की महिलाओं के लिए आर्थिक आजादी और सशक्तीकरण का साल बताया। मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत 74.59 लाख महिलाओं का पंजीकरण हुआ है। इनमें से 65.62 लाख महिलाओं के खातों में 2,274 करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि पहुंचाई गई है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट और 361 ने जेईई मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
शांति और विकास का संकल्प
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की शांति और भाईचारे को तोड़ने की कोशिश करने वाली ताकतों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। मान ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव समेत स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सरकार शहीदों के सपनों का रंगला पंजाब बनाने के लिए काम कर रही है।