{"_id":"6a4b2aad1651ab81580ec414","slug":"punjab-congress-in-charge-bhupesh-baghel-visit-chandigarh-today-amarinder-singh-raja-warring-charanjit-channi-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस की रार: चन्नी के समर्थन में आए सांसद रंधावा, मुलाकात के बाद फोटो शेयर कर लिखा-एकता में ताकत है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस की रार: चन्नी के समर्थन में आए सांसद रंधावा, मुलाकात के बाद फोटो शेयर कर लिखा-एकता में ताकत है
Mon, 06 Jul 2026 12:53 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:53 PM IST
सार
पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ दिन से असंतोष चल रहा है। इस स्थिति को संभालने के लिए प्रभारी भूपेश बघेल सोमवार को चंडीगढ़ आ रहे हैं। वह नेताओं से विचार विमर्श करेंगे और हाईकमान को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
सुखजिंदर रंधावा ने चरणजीत चन्नी से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस में बगावत के बीच आज प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल चंडीगढ़ आ रहे हैं। इससे पहले सांसद सुखजिंदर रंधावा ने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के साथ बैठक की।
अपने सोशल मीडिया पर बैठक की फोटो शेयर कर रंधावा ने लिखा-एकता में ताकत है। इस फोटो में विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों नजर आ रहे हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस के आधिकारिक हैंडलों ने भी इसी कैप्शन से इस तस्वीर को शेयर किया है।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। वह नाराज नेताओं से भी बात करेंगे ताकि उनकी नाराजगी दूर हो सके। पार्टी को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। प्रियंका गांधी की ओर से भेजे गए दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी पंजाब के कई वरिष्ठ कांग्रेसियों से मुलाकात की है। वे भी अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। बघेल की सिफारिश पर ही पंजाब कांग्रेस में पहले कोई बदलाव नहीं किया गया था इसलिए पंजाब में उनका यह दौरा अहम होने वाला है।

बागी कांग्रेसियों ने दिया एकता का संकेत
बघेल के आने से पहले बागी कांग्रेसी ने एकता का संकेत दिया है। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत चन्नी और कोर कमेटी के चेयरमैन सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपनी टीम और पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ एक जरूरी मीटिंग की। इस दौरान चुनाव की स्ट्रैटेजी, संगठन को और मजबूत करने और आने वाले प्रोग्राम के बारे में डिटेल में बातचीत हुई।