{"_id":"6a4b8b74e9e2562714037b8f","slug":"punjab-congress-unity-exercise-intensifies-channi-randhawa-meeting-bhupesh-baghel-to-meet-leaders-today-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस में एकता की कवायद तेज, चन्नी-रंधावा की बैठक; आज नेताओं से मिलेंगे भूपेश बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस में एकता की कवायद तेज, चन्नी-रंधावा की बैठक; आज नेताओं से मिलेंगे भूपेश बघेल
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 06 Jul 2026 04:33 PM IST
Link Copied
सांसद सुखजिंदर रंधावा ने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के साथ बैठक की। अपने सोशल मीडिया पर बैठक की फोटो शेयर कर रंधावा ने लिखा-एकता में ताकत है। बघेल के आने से पहले बागी कांग्रेसी ने एकता का संकेत दिया है। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत चन्नी और कोर कमेटी के चेयरमैन सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपनी टीम और पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ एक जरूरी मीटिंग की। इस दौरान चुनाव की स्ट्रैटेजी, संगठन को और मजबूत करने और आने वाले प्रोग्राम के बारे में डिटेल में बातचीत हुई। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। वह नाराज नेताओं से भी बात करेंगे ताकि उनकी नाराजगी दूर हो सके। पार्टी को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। प्रियंका गांधी की ओर से भेजे गए दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी पंजाब के कई वरिष्ठ कांग्रेसियों से मुलाकात की है। वे भी अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। बघेल की सिफारिश पर ही पंजाब कांग्रेस में पहले कोई बदलाव नहीं किया गया था इसलिए पंजाब में उनका यह दौरा अहम होने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।