फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Congress protest today Demand for CEC Gyanesh Kumar resignation

पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन: सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, बठिंडा में पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2026 12:00 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 28 Sep 2026 12:00 PM IST
सार

कांग्रेस का कहना है कि तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में कुछ फैसलों को लेकर चुनाव आयुक्तों के बीच असहमति सामने आई है। पार्टी इसी मुद्दे को लेकर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन
Punjab Congress protest today Demand for CEC Gyanesh Kumar resignation
बठिंडा में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज पूरे प्रदेश में रोष प्रदर्शन कर रही है। पार्टी की ओर से सभी जिलों में प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंककर उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है। 
विज्ञापन


बठिंडा में जिला कांग्रेस कमेटी ने किया रोष प्रदर्शन
बठिंडा में ‘वोट चोरी’ के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से सोमवार को स्थानीय मिनी सचिवालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के शहरी प्रधान राजन गर्ग व देहाती प्रधान व पूर्व विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई की अगुवाई में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, मुख्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन




इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानश कुमार के पुतले फूंके। जिसके बाद राष्ट्रपति के नाम डीसी बठिंडा को एक ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने मांग कि मुख्य चुनाव आयोग अपने पद से इस्तीफा दे और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रधान राजन गर्ग ने कहा कि देश में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है, लेकिन मौजूदा समय में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि देश और प्रदेशभर में सुनियोजित साजिश के तहत विरोधी विचारधारा वाले मतदाताओं और आम नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर काटे जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed