सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Kings and Gujarat Titans match at Mullanpur Cricket Stadium in New Chandigarh IPL 2026

IPL 2026: न्यू चंडीगढ़ में पंजाब-गुजरात के बीच टक्कर, स्टेडियम में पहुंच रहे दर्शक, गिल और अय्यर पर सभी की नजर

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 

Punjab Kings and Gujarat Titans match at Mullanpur Cricket Stadium in New Chandigarh IPL 2026
अभ्यास के दौरान शॉट्स लगाते पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में आज मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला होगा। इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और पंजाब के श्रेयस अय्यर पर खास नजर रहेंगी। टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। मुल्लांपुर में इस सीजन का पहला आईपीएल मैच होने के कारण क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। घरेलू दर्शकों के सामने खिलाड़ियों के बुलंद हौसलों के साथ चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। मुकाबला शाम 7:30 बजे से दुधिया रोशनी में शुरू होगा। मुकाबला देखेने के लिए दर्शक स्टेडियम में पहुंचना शुरू हो गए हैं। 

Trending Videos


पोटिंग बोले-टीम इस बार पहले से ज्यादा मजबूत
मैच से एक दिन पहले सोमवार को पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने प्रेस वार्ता में कहा कि टीम इस बार पहले से ज्यादा मजबूत है। खिलाड़ी खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल नीलामी के दौरान स्थानीय पंजाबी खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की रणनीति सफल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिच और टीम संयोजन पर पोंटिंग ने कहा कि मुकाबला पिच नंबर-4 पर खेला जाएगा। पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इसी विकेट पर टीम ने अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उन्हें उम्मीद है कि यह पिच आक्रामक बल्लेबाजी के अनुकूल रहेगी।

कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तालमेल पर पोंटिंग ने कहा कि दोनों की सोच एक जैसी है और इस बार टीम खिताब के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। टीम का कोर भारतीय खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द तैयार किया गया है, जिसमें अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और युजवेंद्र चहल अहम भूमिका निभाएंगे।

शुभमन गिल का अनुभव फायदेमंद रहेगा: हेडन
वहीं, गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच मैथ्यू हेडन ने कहा कि टीम जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहती है। उन्होंने शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा कि इस मैदान पर उनका अनुभव टीम के लिए फायदेमंद रहेगा।

पंजाब किंग्स के धुरंधर
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

गुजरात टाइटंस की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, जेसन होल्डर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed