{"_id":"6a4f759bb6c638283c02b256","slug":"ravneet-bittu-stopped-by-police-going-to-moga-sadar-police-station-after-sitting-on-dharna-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवनीत बिट्टू को पुलिस ने रोका: मोगा सदर थाने जा रहे थे केंद्रीय मंत्री, धरने पर बैठने के बाद जाने दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवनीत बिट्टू को पुलिस ने रोका: मोगा सदर थाने जा रहे थे केंद्रीय मंत्री, धरने पर बैठने के बाद जाने दिया गया
Thu, 09 Jul 2026 03:50 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Thu, 09 Jul 2026 03:50 PM IST
सार
रोके जाने पर रवनीत बिट्टू ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवंत मान बीजेपी से क्यों डरते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन
रवनीत बिट्टू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा के सदर थाने में आठ जुलाई को ग्रेनेड से हमला हुआ था। आज केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और मोगा बीजेपी के सीनियर लीडर जब थाना सदर मौके का जायजा लेने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते रोक लिया। इस दौरान पुलिस और केंद्रीय मंत्री के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
बाद में बिट्टू अपने साथियों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। बातचीत के बाद अंततः पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति दे दी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और सुरक्षा के मद्देनज़र सड़क पर बैरिकेडिंग कर रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। काफी समय बाद पुलिस ने रास्ता खोल दिया जिसके बाद बिट्टू अपने साथियों के साथ थाना सदर पहुंचे और मोगा एसएसपी के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
इस दौरान बिट्टू ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवंत मान बीजेपी से क्यों डरते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 22 बम ब्लास्ट हो चुके हैं, लेकिन किसी भी मामले में आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
बिट्टू ने आगे कहा कि जब उन्होंने पंजाब के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई, तो उन्हें ही रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि पूरे जिले की पुलिस उन्हें रोकने में लगी रही, लेकिन जो घटनाएं हो रही हैं, उन्हें सुलझाने की ओर पुलिस का ध्यान नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दिन पंजाब पुलिस के एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
उन्होंने कहा कि हम यहां पंजाब की जनता के लिए आए हैं। अगर थानों पर हमले हो रहे हैं, तो आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगी? उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अब गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने से डरती है।
बिट्टू ने कहा कि पंजाब के माहौल को खराब करने की साजिश रची जा रही है, जिसमें पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी और पन्नू जैसे लोगों का नाम आ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। उन्होंने आगे कहा कि कुछ फिल्में भी पंजाब के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं।
उन्होंने अभिनेता दलजीत दोसांझ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी फिल्मों से माहौल खराब करने की साजिश की जा रही है। बिट्टू ने कहा कि पुलिस को चाहिए कि जल्द से जल्द उन अपराधियों को गिरफ्तार करे जो पंजाब की अमन-शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार डरी हुई है और पंजाब में होने वाली घटनाओं को छिपाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से केजरीवाल जैसे लोगों को पंजाब में बैठा दिया गया है, लेकिन इससे कोई सुधार नहीं हो रहा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार को सबसे पहले पंजाब की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए और पार्टीबाजी से ऊपर उठकर राज्य को बचाने के बारे में सोचना होगा।