फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   School in Chandigarh received bomb threat police investigation

मोहाली-चंडीगढ़ के स्कूलों को बम धमकी: सुबह आई मेल के बाद मचा हड़कंप, बच्चों की छुट्टी कर घर भेजा

Wed, 07 Oct 2026 11:59 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 07 Oct 2026 11:59 AM IST
सार

चंडीगढ़ और मोहाली के इलाकों में इससे पहले भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से स्कूल परिसरों की जांच की जाती रही है। कई मामलों में जांच के दौरान धमकी को अफवाह या फर्जी पाया गया है।

विज्ञापन
School in Chandigarh  received bomb threat police investigation
स्कूल में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ और मोहाली के स्कूलों को आज फिर धमकी भरा मेल आया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 41 स्थित शिवालिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल को ईमेल के जरिए धमकी दी गई  है। स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मोहाली के स्कूलों को मेल
वहीं मोहाली के सेक्टर-71 स्थित पैरागान, शिवालिक स्कूल, विवेक हाई स्कूल और फेज-2 ज्ञान ज्योति स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को देखते हुए स्कूल को तत्काल बंद कर दिया गया और विद्यार्थियों को एहतियातन घर भेजा गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को संदेश भेजकर स्थिति की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन




स्कूल की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि सुरक्षा संबंधी तत्काल चिंता के चलते स्कूल को तुरंत बंद किया जा रहा है। निजी वाहनों से आने-जाने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से उन्हें स्कूल रिसेप्शन से लेने के लिए कहा गया है। वहीं, स्कूल बस से जाने वाले विद्यार्थियों को उनके नियमित रूट पर घर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन के अनुसार नर्सरी से कक्षा पहली तक के बस रूट सुबह 11:30 बजे शुरू हुए, जबकि कक्षा दूसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बस रूट सुबह 10:30 बजे से शुरू किए गए। पैरागान स्कूल को मिली ताजा धमकी के बाद भी सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई का इंतजार है। पुलिस की ओर से स्कूल परिसर और धमकी के स्रोत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed