फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Scorpio car stolen in Moga at Punjab

मोगा में स्कॉर्पियो कार चोरी: सीसीटीवी में कैद हुए चोर, विदेश में रहता है गाड़ी का मालिक

Thu, 09 Jul 2026 04:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 09 Jul 2026 04:30 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में  स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी का मामला सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। 

विज्ञापन
Scorpio car stolen in Moga at Punjab
स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मोगा के गुरु राम दास नगर की गली नंबर 12 से एक घर के बाहर खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक बाइक पर आते हैं और घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को चुरा कर मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन




सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू 
जानकारी के मुताबिक यह गाड़ी गुरशरण सिंह पुत्र अजमेर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। गुरशरण सिंह फिलहाल विदेश में रहते हैं और यह गाड़ी उनके भाई के घर के बाहर खड़ी थी, जहां से चोरों ने इसे निशाना बनाया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्रेनेड हमले से जोड़कर देखा जा रहा केस
बताया जा रहा है कि कार की चोरी की घटना से कुछ समय पहले मोगा के सदर थाने में ग्रेनेड हमला हुआ था। मोगा सदर थाने और कार चोरी के  घटनास्थल की दूरी करीब तीन किलोमीटर बताई जा रही है। इस कारण वीडियो को उस ग्रेनेड हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले को लेकर जब मोगा के एसएसपी जीएस बैंस से बात की गई, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक वाहन चोरी का मामला है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि असल सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed