फर्श पर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता: गोद में छोटा मूसेवाला, मानसा एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना, वजह क्या?
पंजाबी सिंगर व रैपर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मूसेवाला के माता-पिता बुधवार को मानसा एसएसपी ऑफिस पहुंचे और वहां फर्श पर बैठकर विरोध जताया।
विस्तार
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के बुजुर्ग माता-पिता की पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही है। दोनों बुजुर्गों ने मानसा के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) के खिलाफ प्रदर्शन कर अपने विरोध जताया। मूसेवाला की मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह ने बुधवार को एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया। उनका आरोप है कि सिद्धू मूसेवाला द्वारा बनाई कंपनियों से लेनदारियां ना देने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
मानसा एसएसपी दफ्तर के बाहर फर्श के बैठे सिद्धू मूसेवाला के बुजुर्ग पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर छोटे मूसेवाला (बच्चा) को साथ लेकर पुलिस पर भड़के। डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह एसएसपी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे।
बलकौर सिंह व चरण कौर ने कहा कि 8 जून 2025 को उन्होंने लेनदारियां के मामले में उनके बेटे सिद्धू मूसेवाला द्वारा बनाई कंपनियों के प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध डीजीपी पंजाब को शिकायत दी थी। उनकी शिकायत मार्क होकर मानसा पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने 6 महीनों में उस फाइल पर काम करना तो दूर उसको हाथ तक नहीं लगाया।
उन्होंने कहा कि कंपनियों के प्रबंधकों द्वारा उनके दिवंगत बेटे की कमाई के पैसे खड़े हैं लेकिन कंपनियां यह रुपयों को नहीं दे रही है। पूरे तथ्यों, दस्तावेजों व रिकार्ड समेत उन्होंने पुलिस को सब कुछ सौंपा हुआ है लेकिन मानसा पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
बलकौर सिंह और चरण कौर ने कहा कि पहले उन्हें बेटे की हत्या का इंसाफ के लिए और अब बेटे की कमाई के रकम लेने के लिए धक्के खाने पड़ हैं। पुलिस उनकी कोई मदद नहीं कर रही। दिवंगत मूसेवाला के माता-पिता ने पंजाब सरकार के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली और कहा कि गैंगस्टरों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, पंजाब पुलिस ने भगा दिया। इस बीच डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह ने उनको दफ्तर बुलाकर कार्रवाई का भरोसा दिया। डीआईजी ने यकीन दिलाया कि उनकी शिकायत पर पुलिस जल्द एक्शन लेगी।
#WATCH मानसा, पंजाब: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने फाइनेंशियल गड़बड़ियों की शिकायत पर FIR दर्ज न करने पर मानसा के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा, "हमें अपने बेटे के काम से होने वाली… pic.twitter.com/yRtfuwnSwD