{"_id":"6aeb0d7ef130add13b034cc3","slug":"the-strike-by-haryana-roadways-employees-has-ended-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिवाली पर नहीं होगी घर जाने की चिंता: टली हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, मांगों पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिवाली पर नहीं होगी घर जाने की चिंता: टली हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, मांगों पर बनी सहमति
Wed, 04 Nov 2026 04:18 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 04 Nov 2026 04:18 PM IST
सार
हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल फिलहाल टल गई है। बैठक में कर्मचारियों की कुछ मांगों पर सहमति बनने के बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल फिलहाल टल गई है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेताओं और परिवहन विभाग के आयुक्त के बीच करीब चार घंटे तक चली बैठक के बाद साझा मोर्चा ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
बैठक में मांगों पर बनी सहमति
बैठक में कर्मचारियों की कुछ मांगों पर सहमति बनने के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि 25 नवंबर को परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक होगी। इस बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री से करेंगे मुलाकात
गौरतलब है कि रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर पांच और छह नवंबर को हड़ताल करने का एलान किया था। हालांकि, परिवहन विभाग के आयुक्त के साथ हुई वार्ता के बाद फिलहाल कर्मचारियों ने हड़ताल का फैसला टाल दिया। अब सभी की नजरें 25 नवंबर को परिवहन मंत्री के साथ होने वाली बैठक पर रहेंगी।
विज्ञापन