{"_id":"6aeb4284325564baa605f18e","slug":"video-a-separate-database-will-be-created-for-each-police-station-to-help-prevent-crime-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: अपराध रोकने के लिए हर थाने का बनेगा अलग डेटा, बढ़ते मामलों के कारण तलाशेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: अपराध रोकने के लिए हर थाने का बनेगा अलग डेटा, बढ़ते मामलों के कारण तलाशेंगे
हरियाणा पुलिस अब अपराध नियंत्रण के लिए प्रदेश स्तर के आंकड़ों के बजाय हर थाने का अलग रिकॉर्ड खंगालेगी। किस इलाके में किस तरह के अपराध बढ़ रहे हैं, उनके पीछे क्या कारण हैं और किन जगहों पर पुलिस की गश्त बढ़ाने की जरूरत है, इसका विश्लेषण कर रणनीति बनाई जाएगी। डीजीपी अजय सिंघल ने बुधवार को पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश दिए। इस वर्ष के पहले 10 महीनों में प्रदेश में कुल अपराध पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 9.41 प्रतिशत घटने का दावा किया गया है।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक राकेश आर्य ने थानों के हिसाब से अपराध के बदलते पैटर्न की जानकारी दी। डीजीपी ने हत्या, डकैती समेत बढ़ते अपराधों के कारणों की पहचान करने और अपराध के स्थान व प्रकृति के अनुसार पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए है। सभी थानों में सीसीटीवी लगाने और लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।