{"_id":"6aeaed75e80010fde60716b4","slug":"video-special-darshan-will-be-held-at-thakur-radhavallabh-temple-starting-from-dhanteras-in-mathura-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चांदी की हटरी, मोती और नगों से जड़ी लाल रंग की पोशाक; धनतेरस से होंगे ठाकुरजी के विशेष श्रृंगार दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चांदी की हटरी, मोती और नगों से जड़ी लाल रंग की पोशाक; धनतेरस से होंगे ठाकुरजी के विशेष श्रृंगार दर्शन
ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में ठाकुरजी 18 दिन चांदी से बनी हटरी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। धनतेरस से पूर्णिमा तिथि तक ठाकुरजी के त्योहारों पर विशेष दर्शनों की तैयारी शुरु कर दी है। दीवाली पर आराध्य श्रीराधावल्लभ लाल रंग की पोशाक धारण कर चौसर खेलेंगे। इसके लिए जरी की खास पोशाक जयपुर से तैयार होकर आएगी। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में धनतेरस, दिवाली एवं अन्नकूट की तैयारी शुरु हो गई हैं। वर्ष में एक बार मनाए जाने वाले इन त्योहारों पर ठाकुरजी के श्रृंगार दर्शन देंगे। छह नवंबर को धनतेरस पर ठाकुर राधावल्लभ लाल चांदी की हटरी में विराजमान होंगे। तभी से लगातार दिवाली एवं पूर्णिमा तक 18 दिन हटरी में ही विराजेंगे। मंदिर के गोस्वामी आचार्यो द्वारा दीवाली पर ठाकुरजी के लिए लाल रंग की जरी की पोशाक जयपुर में तैयार कराई जा रह है। जिसमें मोती एवं नगों का जड़ाव होगा। दिवाली की शाम को ठाकुरजी चौसर का खेल खेलेंगे। यह खेल परंपरा ठाकुरजी और श्रीजी के बीच होती है। उन्हें मंदिर की रसोई में तैयार विभिन्न पकवान सेवित किए जाएंगे। इसमें लड्डू, मठरी, गुलाब जामुन, मेवाओं से बनीं नमकीन, बादाम, पिस्ता एवं केसर के दूध का भोग लगाया जाएगा। मंदिर के तिलकायत आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि धनतेरस, दीवाली पर ठाकुर के विशेष दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे। उसके अगले दिन 9 नवंबर को मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें ठाकुरजी को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। भक्तों को अन्नकूट दर्शन के साथ उन्हें प्रसाद वितरित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।