फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DM's Surprise Inspection: Absent Staff Exposed at Rajiv Bhawan

मथुरा: कोई आराम कर रहा था, तो कोई कुर्सी छोड़कर चला गया था घर, तभी अचानक आ गए डीएम; जानें फिर क्या हुआ

Tue, 03 Nov 2026 04:59 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 04:59 PM IST
सार

मथुरा के राजीव भवन में मंगलवार को डीएम के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में खलबली मच गई। डीएम ने विभागों की उपस्थिति, अभिलेखों और साफ-सफाई की जांच की। गैरहाजिर मिले कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
DM's Surprise Inspection: Absent Staff Exposed at Rajiv Bhawan
डीएम का औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में मंगलवार दोपहर राजीव भवन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। डीएम के पहुंचते ही विभागों में हलचल तेज हो गई। उन्होंने एक-एक कर विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। 
विज्ञापन


इस दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों में रखे विभिन्न अभिलेखों और दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को कार्यालयों में समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने और जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


डीएम ने राजीव भवन में प्रसाधन, पार्किंग और सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। कार्यालय के बाहर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और महिलाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश से विभागों में खलबली रही। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed